लॉकडाउन बढ़ने के बाद रेलवे और डीजीसीए ने लिया फैसला, तीन मई तक ट्रेन और विमान सेवा निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ने के बाद निरस्त रेलवे और विमान सेवा की अवधि भी बढ़ गई है। डीजीसीए ने ट्वीट करते हुए अपनी समस्त विमान सेवाओं को तीन मई तक निरस्त कर दिया। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमान सेवाएं निरस्त होने के बाद 15 अप्रैल से बुक हुए टिकट निरस्त होना शुरू हो गए।
यात्रियों के खाते में टिकट का रिफंड आना शुरू हो गया। वहीं रेलवे ने भी मेल, एक्सप्रेस यात्री ट्रेनों को तीन मई तक निरस्त करने की घोषणा की है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के खाते में टिकट का रिफंड 24 घंटे के अंदर में आना शुरू हो जाएगा। वहीं स्पेशल पार्सल ट्रेनों की सेवाएं अनवरत जारी रहेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की अवधि और बढ़ा दी है। इससे पहले पीएम मोदी ने 23 मार्च को संबोधित करते हुए 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की थी। वहीं आज लॉकडाउन की खत्म होने की तिथि के दिन लॉकडाउन को और आगे बढ़ा दिया है।