{"_id":"61443dd5aa99881ed931460e","slug":"rail-kaushal-vikas-yojana-railway-minister-ashwini-vaishnav-told-to-trainee-kiran-of-banaras-i-will-come-to-blw-and-do-welding-together","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल कौशल विकास योजनाः बनारस की प्रशिक्षु किरण से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- मैं बरेका आकर साथ में वेल्डिंग करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कौशल विकास योजनाः बनारस की प्रशिक्षु किरण से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- मैं बरेका आकर साथ में वेल्डिंग करूंगा
Fri, 17 Sep 2021 12:43 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:43 PM IST
सार
रेल कौशल विकास योजना के शुभारंभ के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) की प्रशिक्षु किरण से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
बनारस की प्रशिक्षु किरण से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेल कौशल विकास योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) की प्रशिक्षु किरण से मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल संवाद किया। फिटर ट्रेड की प्रशिक्षु किरण से मंत्री ने पूछा कि आप किस ट्रेड से हो, वेल्डिंग करना पड़ेगा, कोई दिक्कत तो नहीं आएगी।
विज्ञापन
इस पर किरण ने कहा कि यहां किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। बहुत ही अधिक प्रैक्टिकल कराया जा रहा है। अच्छे तरीके से इंस्ट्रक्टर सीखा रहे हैं। रेल मंत्री ने कहा, अच्छी बात है, बनारस रेल इंजन कारखाना आकर मैं आपके साथ वेल्डिंग करूंगा। इस बीच मंत्री ने सुरक्षा और संरक्षा को लेकर भी आगाह किया।
विज्ञापन
इससे पहले बरेका की महाप्रबंधक अंजली गोयल ने प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के बारे में जानकारी दी। चंदौली जिले के चहनियां ब्लॉक अंतर्गत रानेपुर गांव की रहने वाली किरण बरेका में 13 सितंबर से वेल्डर ट्रेड में ट्रेनिंग कर रही है। चंदौली पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल ट्रेड से पास किरण सहित 60 प्रशिक्षुओं को 18 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। रेल कौशल विकास योजना के तहत तीन साल में एक हजार प्रशिक्षुओं को हुनरमंद बनाया जाएगा।
विज्ञापन
रेल कौशल विकास योजना का शुभारंभ
- फोटो : सोशल मीडिया।
बता दें कि भारतीय रेलवे ने पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर रेल कौशल विकास योजना का शुभारंभ किया है। यह योजना देश के कुल 75 स्थानों पर एक साथ लॉन्च की गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के लिए 17 सितंबर के दिन को इसलिए चुना गया है, क्योंकि आज पीएम मोदी का जन्मदिवस है। साथ ही विश्वकर्मा पूजा है। इसलिए ही 17 सितंबर को इस योजना के शुभारंभ के लिए चुना गया।