{"_id":"68bec20f2b124e9e9801a920","slug":"raids-on-hideouts-of-former-bjp-mlc-candidate-accused-of-cheating-medical-students-in-varanasi-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: धोखाधड़ी के आरोपी भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी के ठिकानों पर दबिश, कोर्ट ने घोषित किया है भगोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: धोखाधड़ी के आरोपी भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी के ठिकानों पर दबिश, कोर्ट ने घोषित किया है भगोड़ा
Mon, 08 Sep 2025 05:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:16 PM IST
सार
Varanasi News: मेडिकल छात्रों से धोखाधड़ी के आरोपी भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी के ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। आरोप है कि डीफार्मा कोर्स के लिए पैसे भी लिए गए और फर्जी सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल छात्रों से फीस के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज के निदेशक और भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल के खिलाफ कुर्की की नोटिस चस्पा कार्रवाई के बाद जैतपुरा पुलिस की टीमें गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही हैं। पुलिस की एक टीम ने कॉलेज और अन्य ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुदामा पटेल को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। चार दिन पूर्व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अष्टम की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा कार्रवाई का आदेश दिया था।
विज्ञापन
कपसेठी के धवकलगंज निवासी निवासी संजय कुमार गुप्ता और मऊ के कोपागंज निवासी दिवाकर चौहान ने जैतपुरा थाने में इंस्टीट्यूट के खिलाफ डॉ. सुदामा पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि डीफार्मा कोर्स के लिए पैसे भी लिए गए और फर्जी सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: फेसबुक पर डीलरशिप का झांसा देकर 4.50 लाख की साइबर ठगी, इबर सेल और कैंट थाने में केस दर्ज
इसके बाद से लगातार छात्र मामले का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर मुकदमा भी दर्ज कराय गया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई बहुत संतोषजनक नहीं थी। अब मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद जैतपुरा पुलिस की जांच में निदेशक के करीबी भी कुछ बताने से इंकार कर दिए।
कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने भी कुछ ठोस जानकारी नहीं दी है। अन्य कई शिक्षक भी निदेशक से जुड़ाव पर मौन साध लिए हैं। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि निदेशक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी है।