फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raid on prayer meeting Allegations of religious conversion seven Bibles religious posters seized

प्रार्थना सभा में छापा: धर्म परिवर्तन का आरोप, सात बाइबिल व बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद; 6 हिरासत में

Thu, 09 Jul 2026 06:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Jul 2026 06:34 PM IST
सार

Chandauli News: जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने प्रार्थना सभा में छापेमारी कर छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से सात बाइबिल, करीब 50 ईसा मसीह से संबंधित स्मारिकाएं और बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद किए। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Raid on prayer meeting Allegations of religious conversion seven Bibles religious posters seized
सात बाइबिल व बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव में कथित अवैध धर्म परिवर्तन की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन और धार्मिक विश्वासों का हवाला देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

विज्ञापन


मौके से सात बाइबिल, 200 धार्मिक पंपलेट और 50 धार्मिक साहित्य, माइक, होम थिएटर बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को  थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इटवा गांव स्थित एक मकान में प्रार्थना सभा के नाम पर आसपास के लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक बड़े कमरे में 50 से ज्यादा संख्या में महिला और पुरुषों को एकत्र पाया। कुछ लोग माइक के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे, जबकि अन्य लोगों के बीच धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री वितरित की जा रही थी। 

पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सामूहिक रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित करते थे। इन सभाओं में धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था। 

इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जाते थे। सीओ ने बताया कि पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गाजीपुर निवासी धीरज सिंह, चंदौली के इटवा निवासी राजेश मौर्य और कमलेश कुमार, वाराणसी निवासी गुड्डू एवं दिनेश कुमार पटेल तथा धानापुर क्षेत्र निवासी अजीत कुमार शामिल हैं। 

मौके से सात बाइबिल, 200 धार्मिक पंपलेट, 50 धार्मिक पुस्तिकाएं, एक होम थिएटर, दो माइक, एक मारुति सुजुकी जेन कार तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी, वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम के भाई का है। 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उनकी भूमिका की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इस पहलू की भी जांच की जा रही है। सीओ ने कहा कि मामले की विवेचना जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed