{"_id":"5b50be084f1c1b4b748b5e46","slug":"raid-for-search-of-munna-bajrangi-relative-in-three-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी के रिश्तेदार की तलाश में तीन जिलों में छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी के रिश्तेदार की तलाश में तीन जिलों में छापामारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल में मारे गए कुख्यात डॉन के रिश्तेदार ने बुधवार को वाराणसी में एक व्यक्ति को मारी थी गोली।
सारनाथ थाना अंतर्गत लेढ़ूपुर स्थित पावर हाउस के समीप फायरिंग में घायल कैलाश यादव की हालत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में स्थिर बताई गई है। मामले को लेकर गुरुवार को कैलाश के भाई कमलेश की तहरीर पर बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी के रिश्तेदार आशीष सिंह उर्फ सोनू और एक अज्ञात के खिलाफ सारनाथ थाना में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आशीष की तलाश में पुलिस की चार टीमें गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और नई दिल्ली रवाना की गई है। साथ ही, पुलिस उसके तीन करीबियों से पूछताछ कर उसके छुपने के संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी हुई है।
चौबेपुर थाना अंतर्गत नरायनपुर निवासी कैलाश यादव को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पाकर वह जेल से बाहर है।

दर्जन भर स्थानों पर छापामारी
बुधवार की शाम आशापुर से घर जाते समय बाइक सवार कैलाश का बाइक सवार दो बदमाशों ने लेढ़ूपुर में ओवरटेक कर नाइन एमएम की पिस्टल से चार गोली मारी थी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन कर कैलाश के पेट और पीठ से गोलियां निकाली गईं।
कैलाश ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2011 में हुई अशोक सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए उनके बेटे आशीष ने उसे गोली मारी है। तफ्तीश के क्रम में बुधवार रात से गुरुवार देर रात तक पुलिस आशीष की तलाश में सारनाथ के लोहिया नगर स्थित उसके घर से लेकर जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ में दर्जन भर स्थानों पर छापामारी की लेकिन कहीं पता नहीं लगा।
गुरुवार को उसके नई दिल्ली में छुपे होने की आशंका पर एक पुलिस टीम वहां के लिए रवाना की गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ नेे बताया कि पुलिस टीमें आशीष और उसके साथी की तलाश में लगातार छापामारी और पूछताछ कर रही है।