{"_id":"57c33de24f1c1b0a3dd4f088","slug":"rahul-s-visit-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का दिल जीतने निकलेंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का दिल जीतने निकलेंगे राहुल गांधी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी के काशी में रोड शो से उत्साहित कांग्रेस मिशन-2017 की कामयाबी के लिए सूबे में जल्द ही दूसरी लंबी यात्रा निकालेगी। सोनिया के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब यूपी का दिल जीतने निकलेंगे। इसके लिए उनकी अगुवाई में छह सितंबर से ‘किसान यात्रा’ निकाली जाएगी। दो चरणों में देवरिया से गाजियाबाद और मिर्जापुर-वाराणसी-फैजाबाद से गाजियाबाद तक जाने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल महीने भर यूपी में रहकर किसानों, मजदूरों की पीड़ा से वाकिफ होंगे।
यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कांग्रेस नेताओं ने यात्रा की कामयाबी के लिए रविवार को लहुराबीर स्थित महामंडल नगर में बैठक कर जिम्मेदारी तय की। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में विकास के झूठे वालों की पोल खुल चुकी है। 27 साल से बदहाल यूपी की तसवीर कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी पार्टी नहीं बदल सकती।
इससे पहले मंडल चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक अजय राय ने वाराणसी मंडल के जिला, शहर अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि किसान यात्रा को कामयाब बनाने के लिए हर ब्लॉक में 25 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस जन किसानों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं जानेंगे। उन्होंने बताया कि छह सितंबर को देवरिया से राहुल गांधी किसान यात्रा लेकर निकलेंगे। इस दौरान वह महीने भर यूपी में ही रहेंगे। बैठक में कांग्रेस के जोनल कोआर्डिनेटर दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता सतीश चौबे समेत तमाम लोग उपस्थित थे।