{"_id":"6a34e9f9e29c954db1086285","slug":"rahul-gandhi-depicted-as-lord-parashuram-on-his-birthday-performed-dugdhabhishek-in-ganga-at-varanasi-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी को 'भगवान परशुराम' के स्वरूप में दर्शाया, गंगा में किया दुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी को 'भगवान परशुराम' के स्वरूप में दर्शाया, गंगा में किया दुग्धाभिषेक
Fri, 19 Jun 2026 12:34 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:34 PM IST
सार
Varanasi News: राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। काशी में कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने भगवान परशुराम के स्वरूप में राहुल गांधी को दर्शाया।
विज्ञापन
काशी में राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। राहुल गांधी के पोस्टर पर दूध और गंगाजल चढ़ाया। तस्वीर में राहुल गांधी के एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की किताब है। इसमें भगवान परशुराम जैसा रूप दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। ऐसे में काशी में कांग्रेस नेताओं ने भगवान परशुराम के प्रारूप में राहुल गांधी को दर्शाया और उनके ऊपर दूध से अभिषेक किया। इस दौरान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मित्रों का उच्चारण किया गया।
विज्ञापन
पूरे विधि- विधान से वैदिक मित्रों के बीच राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राहुल गांधी का स्वरूप भगवान परशुराम की तरह नजर आया। जिसमें एक हाथ में फरसा तो दूसरे हाथ में संविधान की किताब।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन