फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi Ashilesh Yadav will hold road shows in PM modi Varanasi

पीएम मोदी के गढ़ में रोड शो करेंगे राहुल गांधी-अखिलेश यादव

Fri, 03 Feb 2017 05:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 03 Feb 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Ashilesh Yadav will hold road shows in PM modi Varanasi
राहुल को गले लगाते अख‌िलेश - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 11 फरवरी को रोड शो करेंगे। ये रोड शो करीब पांच घंटे तक चलेगा। इस दौरान यात्रा का मार्ग वही होगा जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पिछले दौरे के दौरान पूरा नहीं कर पाई थीं।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। कांग्रेस रणनीतिकारों का मानना है कि इसी दिन उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव होगा। इसको देखते हुए पांच घंटे लंबा रोड शो रखा गया है ताकि मीडिया में बढ़िया कवरेज मिल सके।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में यूपी में कांग्रेस को मुकाबले में खड़ा करने की रणनीति के तहत सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में जबरदस्त रोड शो किया था। हालांकि,
तबीयत खराब हो जाने की वजह से वह इसे पूरा नहीं कर सकीं। सोनिया डिहाइड्रेशन, उल्टी और बुखार से ग्रस्त हो गई थीं। वाराणसी में सोनिया गांधी को आठ किलोमीटर के रोड शो में लोगों का भरपूर समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने नए समीकरण के दौरान उन्होंने वाराणसी में दलित
, मुस्लिम और अगड़ी जातियों वाले इलाकों को चुना। सड़कों पर उमड़े हुजूम के बीच सोनिया का काफिला जिधर से गुजरा, उधर लोग पटरियों पर फूल-माला लेकर पलक-पांवड़े बिछाए मिले।

कांग्रेस का दक्षिणी से पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र पर दांव

Rahul Gandhi Ashilesh Yadav will hold road shows in PM modi Varanasi
अख‌िलेश और राहुल

छात्रों, युवाओं और महिलाओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया था। खास कर मुस्लिम महिलाओं में उनका भारी क्रेज देखने को मिला था। मोदी वाराणसी से रिकार्ड वोट से जीतने में कामयाब रहे हैं। लेकिन कांग्रेस उन्हें वहीं घेरना चाहती है।

इससे पहले सीटों के बंटवारे का मामला सुलझने के बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 29 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें पिंडरा (वाराणसी) से अजय राय, जौनपुर से नदीम जावेद और मड़िहान (मिर्जापुर) से ललितेश पति त्रिपाठी समेत छह वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।

वाराणसी के सांसद रह चुके डॉ
. राजेश मिश्र समेत चार पूर्व सांसदों को भी पार्टी ने टिकट दिया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल वाराणसी की तीन ही सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

पिंडरा से विधायक अजय राय को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है
, तो शहर दक्षिणी से पूर्व सांसद डॉ. राजेश कुमार मिश्र और कैंट से अनिल श्रीवास्तव पर दांव लगाया गया है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने दावे वाली शहर उत्तरी और शिवपुर सीट पर सपा प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। सपा ने इन सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

पिंडरा से अजय राय, कैंट से अनिल श्रीवास्तव लड़ेंगे

Rahul Gandhi Ashilesh Yadav will hold road shows in PM modi Varanasi
rahul akhilesh - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी सीट पर डॉ. मिश्र नया चेहरा हैं। भाजपा इस सीट पर डॉ. नीलकंठ तिवारी का नाम घोषित कर चुकी है। कैंट से चौथी बार अनिल श्रीवास्तव पर पार्टी दांव लगाएगी। श्रीवास्तव 2012 में इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे हैं। यहां से भाजपा ने विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के बेटे सौरभ श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है।

इसी तरह पिंडरा सीट से राय को उम्मीदवार घोषित किया गया है। राय लगातार पांच बार से इसी सीट से विधायक हैं। इस सीट पर अब तक भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी तय होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं असंतोष से दो
-चार हो रही भाजपा में हलचल बढ़ गई है। लोगों में भी दोनों सीटों पर कांटे की लड़ाई की चर्चा शुरू हो गई है।


उधर, जिन छह विधायकों को टिकट मिला है, उनमें जगदीशपुर से राधेश्याम कनौजिया, तमकुही राज से अजय कुमार लल्लू, रूद्रपुर से अखिलेश प्रताप सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा जिन चार पूर्व सांसदों को टिकट दिया गया है उनमें महाराजपुर राजा रामपाल, महरौनी से बीएल खाबड़ी, खजनी से कमल किशोर कमांडो के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed