फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi arrived Varanasi from prayagraj may he darshan pujan in kashi Vishwanath temple

वाराणसी पहुंचे राहुल गांधी: विश्वनाथ मंदिर में कर सकते हैं दर्शन-पूजन, बाबतपुर से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

Mon, 06 Dec 2021 12:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 12:50 AM IST
सार

राहुल गांधी रविवार की देर रात वाराणसी पहुंचे। यहां वह मिंट हाउस स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम के लिए ठहरे। सोमवार सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले वो विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi arrived Varanasi from prayagraj may he darshan pujan in kashi Vishwanath temple
वाराणसी पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी रविवार रात करीब 12 बजे मिंट हाउस स्थित एक होटल में पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। बताया जा रहा है राहुल सुबह करीब सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रयागराज में कमला नेहरू अस्पताल की सीईओ डॉ.मधु चंद्रा के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने आए राहुल गांधी ने स्वराज भवन में पूर्वजों की पुरानी निशानियों को भी देखा और कर्मचारियों से जानकारी भी ली। प्रयागराज में राहुल गांधी का काफिला शाम 4:30 बजे स्वराज भवन पहुंचा।
विज्ञापन


सुबह सात बजे है दिल्ली के लिए फ्लाइट
पुश्तैनी घर में प्रवेश करने के बाद राहुल कुछ देर के लिए परनाना जवाहर लाल नेहरू और दादी इंदिरा गांधी के स्वर्णिम अतीत से जुड़ गए। वह स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी की भी तस्वीरें निहारते रहे। शाम 7:35 बजे वह स्वराज भवन के पिछले हिस्से में स्थित कमला नेहरू अस्पताल की सीईओ डॉ. मधु चंद्रा के बेटे की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज समारोह में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात 9:25 पर राहुल सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए और रात करीब 11.50 बजे वाराणसी में मिंट हाउस के तारांकित होटल में पहुंचे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह राहुल गांधी विश्वनाथ धाम को भी देखने जा सकते हैं। हालांकि सुबह करीब सात बजे उनकी बाबतपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट है, इसके पहले वह काशी विश्वनाथ का दर्शन भी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed