{"_id":"58b8727a4f1c1bbb06830f4b","slug":"rahul-agndhi-says-dilwale-dulhaniya-le-jayenge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में राहुल गांधी का दावा - यूपी में ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में राहुल गांधी का दावा - यूपी में ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 03 Mar 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
कहा- मोदी की अच्छे दिन वाली फिल्म फ्लाप हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पूरी रौ में थे। नीली जींस और सफेद कुर्ता पहने राहुल मुस्कराते हुए कभी फिल्मों के जरिए कांग्रेस-सपा गठबंधन की जीत का दावा किया तो कभी नोटबंदी और अच्छे दिनों के नारे पर चोट की।
भीड़ देख उत्साहित राहुल ने जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और युवाओं-बुनकरों, किसानों को तरक्की की नई दिशा से जोड़ने का मंत्र भी दिया।
पिंडरा के नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर शाम 4:30 बजे पहुंचे राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पिक्चर में सिर्फ वही होते हैं।
उनकी फिल्म में एक्टर, डायरेक्टर से लेकर कैमरामैन तक वही होते हैं। अच्छे दिन वाली उनकी पिक्चर फ्लाप हो गई। उन्होंने यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’।
भीड़ के बीच से उत्साह भरा शोर गूंजने लगा। राहुल ने कहा कि अच्छे दिन वाली फिल्म के बाद नोटबंदी के रूप में ‘शोले’ भी आ गई। इस शोले का ‘गब्बर सिंह’ जनता से कहता है कि तुम्हारे जेब में जो पांच सौ, एक हजार का नोट है उसे रद्द कर देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने काले धन को परिभाषित करने की कोशिश की। बताया कि 94 प्रतिशत काला धन सोना, जमीन के रूप में है। छह प्रतिशत काला धन देश के अमीरों के पास है।
काले धन के खिलाफ इस लड़ाई में देश की ईमानदार जनता क्यों बैंकों पर लाइन में लगी रही। राहुल ने कहा कि बैंकों से आगे लाइन में जनता थी और पीछे काला धन को सफेद करने वाले लोग नोट बदल रहे थे।

सुरक्षा घेरा तोड़कर युवाओं के बीच पहुंचे राहुल
rahul gandhi
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी सभा खत्म करने के बाद अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर युवाओं के बीच हाथ मिलने पहुंच गए। सभा के बाद मंच से नीचे उतरने पर डी सर्किल वाले पैगोडा में वह 10 मिनट तक रुके ।
बाहर निकले तो भारी संख्या में युवा मंच के सामने खड़े होकर नारा लगा रहे थे।
राहुल गांधी युवाओं का उत्साह देखकर कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के साथ युवाओं से मिलने उनके पास आ गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों के पसीने छूट गए।
इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का पिंडरा के उम्मीदवार विधायक अजय राय, पूर्व सांसद और शहर दक्षिणी के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र, उत्तरी के उम्मीदवार पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, सतीश चौबे, विजय शंकर मेहता बिज्जी भैया, विपिन मेहता, शैलेंद्र सिंह समेत कई नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया।