{"_id":"59b3fe484f1c1bf07f8b5746","slug":"ragini-younger-sister-victim-of-molestation-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागिनी हत्याकांड की चश्मदीह गवाह उसकी छोटी बहन के साथ युवक ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागिनी हत्याकांड की चश्मदीह गवाह उसकी छोटी बहन के साथ युवक ने की छेड़खानी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
रागिनी के बहन के साथ छेड़खानी, दी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में हुए रागिनी हत्याकांड का मामला कोर्ट में है। इस हत्याकांड के ठीक एक माह बाद उसकी बहन के साथ हुई छेड़खानी की वारदात न सिर्फ पीड़ित परिवार के ऊपर कुठाराघात है, बल्कि इसने पुलिस के भी दावों की पोल खोल कर रख दी है।
सरेआम रागिनी की हत्या के बाद डरे सहमे परिवार को किस तरह की सुरक्षा मिल रही है शुक्रवार की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। रागिनी हत्याकांड की चश्मदीह गवाह यानी उसकी छोटी बहन जब स्कूल से लौट रही थी तो छेड़खानी का शिकार हुई।
रागिनी के पिता जितेंद्र दूबे ने शनिवार को बांसडीहरोड थाने में गांव के ही एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी बेटी सिया के साथ उक्त युवक ने छेड़खानी की। इसके बाद पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
तहरीर में जितेंद्र दूबे ने बताया कि सिया शुक्रवार की दोपहर स्कूल से पढ़कर शंकरपुर चट्टी से घर जा रही थी। इसी बीच गांव का दीपू यादव रास्ते में सिया को घूर-घूर कर देखने लगा। सिया को किसी अनहोनी होने की आशंका हुई। उसने घर जाकर घरवालों से आपबीती बताई।
जिसके बाद पीड़ित ने युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया दिया। पीड़ित ने जानमाल की गुहार लगाई है। बीते दिनों रागिनी के माता पिता ने नवागत एसपी से मिल कर भी न्याय और सुर7ा की गुहार लगायी थी।
बता दें कि आठ अगस्त की सुबह स्कूल जाते वक्त रागिनी की दिन-दहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की चश्मदीह गवाह मृतिका की छोटी बहन सिया है।