फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Radha Krishna dress Competition Manyata got Best Kanha and Arshiya best Best Radha title VDA Vice President appreciated participants

राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता: मान्यता को बेस्ट कान्हा, अर्शिया को मिला बेस्ट राधा का खिताब, वीडीए उपाध्यक्ष ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहा

Fri, 24 Sep 2021 03:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Sep 2021 03:32 PM IST
सार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अमर उजाला की ओर से राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बृहस्पतिवार को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जहां प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर विजेताओं का चयन किया गया 

विज्ञापन
Radha Krishna dress Competition  Manyata got  Best Kanha and Arshiya best Best Radha title VDA Vice President appreciated participants
वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कान्हा का मनमोहक स्वरूप और राधा की मोहिनी छवि हर किसी को बरबस ही लुभाती है। इसको देखते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अमर उजाला की ओर से राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें अमर उजाला के पाठकों ने अपने बच्चों को राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजाकर उनकी तस्वीरें भेजी थीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जहां प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर विजेताओं का चयन किया गया वहीं 15 अन्य बच्चों का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए हुआ। चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निर्णायक वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने विजेताओं का चयन करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहा। 
विज्ञापन


ईशा दुहन ने कहा कि कोरोना काल में बच्चे जिस तरह से घरों में कैद हें, ऐसे में सामाजिक दायित्व के तहत अमर उजाला की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता सराहनीय है। इसके जरिए बच्चों को भारतीय संस्कृति, पर्व और त्योहारों व उसकी महत्ता के बारे में जानने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे विजेता

  • प्रथम- मान्यता धमेजा, सिगरा
  • द्वितीय- श्रेयांश, शीतला जय सेनपुरा
  • तृतीय--अर्शिया दुबे, मिर्जापुर

इन लोगों को मिला सांत्वना पुरस्कार

  1. अभिवन सिंह, शिवपुर
  2. किट्टू, तरना
  3. निलेश, श्रेया मौर्या, मंडुवाडीह
  4. रौनक गुप्ता, गाजीपुर
  5. शृष्टि मौर्या, मलदहिया
  6. याशिका वर्मा, मिर्जापुर
  7. अतुलिका सिंह, जौनपुर
  8. आदित्य कुमार, मिर्जापुर
  9. आनवी नमन, मिर्जापुर
  10. आरना सिंह, मिर्जापुर
  11. एहसानी व पार्थ सिंह, मिर्जापुर
  12. तृषा मौर्या, सोनभद्र
  13. पीहू यादव, आजमगढ़
  14. वंश अंगुरिया, आजमगढ़
  15. श्री मिश्रा, मिर्जापुर

मां तुझे प्रणाम के पांच शीर्ष विजेता हुए पुरस्कृत

Radha Krishna dress Competition  Manyata got  Best Kanha and Arshiya best Best Radha title VDA Vice President appreciated participants
मां तुझे प्रणाम के पांच शीर्ष विजेता हुए पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के चांदपुर स्थित मुख्य कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुए मां तुझे प्रमाण कार्यक्रम के शीर्ष पांच विजेता बच्चों को अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया के वाइस चेयरमैन अमित कुमार मौर्य ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।

विजेता बच्चों ने अगस्त में हुए उक्त कार्यक्रम के तहत लेखन, ड्राइंग, और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस मौके पर बच्चों के परिजन भी मौजूद रहे।  अमित कुमार मौर्य ने कहा कि  बच्चों की प्रतिभाओं की परख और उनके उत्साहवर्धन के लिए इस तरह का कार्य सराहनीय है। मानसिक प्रतियोगिता के साथ बच्चों में शारीरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की जरूरत है, ताकि बनारस की प्रतिभा की पहचान हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed