फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Racket Busted SOG-2 Conducts Raid in Varanasi Two Young Women and Four Men Found Material Recovered

देह व्यापार का भंडाफोड़: वाराणसी में SOG 2 ने की कार्रवाई, दो युवतियां व चार युवक मिले; आपत्तिजनक चीजें बरामद

Sun, 19 Apr 2026 03:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 03:52 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चितईपुर इलाके में इस कार्रवाई के बाद चर्चा का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन
Racket Busted SOG-2 Conducts Raid in Varanasi Two Young Women and Four Men Found Material Recovered
माैके से आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर इलाके में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सन फ्लॉवर अकेडमी के पास स्थित दीपक सिंह के घर पर संचालित अवैध गतिविधियों की सूचना पर कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने छापा मारकर देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान मौके से चार युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त मकान में काफी समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। स्थानीय लोगों को इस गतिविधि पर संदेह था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Racket Busted SOG-2 Conducts Raid in Varanasi Two Young Women and Four Men Found Material Recovered
अड्डे से पकड़े गए चार युवक। - फोटो : संवाद

एसओजी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में भी हलचल मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट का संचालन कब से और किन-किन लोगों की संलिप्तता से किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed