{"_id":"5af1f1c34f1c1b320a8b8e1d","slug":"r-s-yadav-close-policeman-surrender-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद आरएस यादव के सहयोगी सिपाही ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद आरएस यादव के सहयोगी सिपाही ने कोर्ट में किया सरेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 09 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जेल में निरुद्ध चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के साथ आरोपी बनाए गए सिपाही अजीत कुमार ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी के कोर्ट में समर्पण कर दिया।
कोर्ट ने आरोप की गंभीरता देखते हुए सिपाही की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत में सिपाही की जमानत याचिका का विरोध एडीजीसी संजय श्रीवास्तव ने किया।
प्रकरण के मुताबिक चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगरा मोड़ पर ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में एआरटीओ आरएस यादव के साथ सिपाही अजीत भी आरोपी बनाया गया था।
इस मामले में हाईकोर्ट ने आरोप पत्र दाखिल होने के बाद आरोपी सिपाही को संबंधित कोर्ट में समर्पण कर जमानत अर्जी देने को कहा था। इसी क्रम में आरोपी सिपाही ने कोर्ट में समर्पण किया। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद गंभीर प्रवृत्ति का अपराध पाते हुए अर्जी खारिज कर जेल भेजने का आदेश दिया।