फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Quirky weather in Kashi Temperature 34 degree in morning 34 degree rain in evening relief sultry heat

काशी में अजब-गजब मौसम: सुबह 34.4 डिग्री तापमान, शाम को हुई 34.4 मिमी बारिश; उमस भरी गर्मी से राहत

Sat, 19 Sep 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 19 Sep 2026 06:08 AM IST
सार

जिले में शुक्रवार को दिनभर उमस के बाद शाम तक 34.5 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा, जबकि रात में यह करीब 23 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर की नमी से बारिश हुई। गंगा का जलस्तर घटकर 67.44 मीटर पहुंच गया।

विज्ञापन
Quirky weather in Kashi Temperature 34 degree in morning 34 degree rain in evening relief sultry heat
पुराना पुल के पास बारिश का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम बदल गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। इसके बाद नमी बढ़ने के साथ बारिश शुरू हुई। सूर्यास्त तक 34.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


बारिश के बाद तापमान में भी तेजी से गिरावट आई। रात करीब 10 बजे तक तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में मौसम सुहाना हो गया। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों ने शाम को राहत महसूस की।

विज्ञापन

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से पूर्वांचल में थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल बनने और बारिश होने की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम में आए बदलाव से शहर के तापमान में भी अंतर देखने को मिला। दोपहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री तक पहुंचने के बाद बारिश से रात में तापमान करीब 23 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग के अनुसार नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन

दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से घटा गंगा का जलस्तर
बारिश के बीच गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी रही। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से घटकर 67.44 मीटर पर पहुंच गया। इससे घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भी राहत की स्थिति बनी हुई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आगामी दिनों में गंगा का जलस्तर और नीचे जा सकता है।

गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट से नदी किनारे रहने वाले लोगों और घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली है। केंद्रीय जल आयोग जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं और आने वाले दिनों में इसके और घटने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed