{"_id":"63d0326214697a55df10e628","slug":"question-papers-will-be-monitored-by-gps-from-strong-room-to-examination-center-varanasi-news-vns695463213-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्रों की होगी जीपीएस से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्रों की होगी जीपीएस से निगरानी
विज्ञापन
बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल रोकने के लिए और सख्ती की जाएगी। प्रश्नपत्र लीक न हो इसके लिए क्वींस कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से लेकर परीक्षा केंद्रों तक इनकी जीपीएस से ट्रैकिंग की जाएगी। जिले में सभी 139 केंद्रों पर सीसीटीवी एवं मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। इस साल दसवीं और बारहवीं में कुल 1,06,086 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं की 16 फरवरी से चार मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा केे लिए हर जिले में स्ट्रांग रूम बनाएं जाएंगे। इनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ सर्विलांस सिस्टम लगाए जाएंगे। स्ट्रांग रूम को लखनऊ मुख्यालय से जोड़ा जाएगा, ताकि निगरानी हो सके। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस और गार्ड भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव सतीश सिंह ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर की व्यवस्था होगी। जिले में कुल 403 विद्यालय हैं।
दसवीं का आंकड़ा
छात्र - 26,319
छात्राएं - 27,111
कुल - 53,430
इंटरमीडिएट का आंकड़ा
छात्र - 26,686
छात्राएं - 25,970
कुल - 52,656