फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Queens Inter College will be taught Chinese Japanese and French languages

सुविधा: विदेशी भाषाओं में मिलेगी शिक्षा, क्वींस इंटर कॉलेज में होगी चीनी, जापानी और फ्रेंच भाषा की पढ़ाई

Fri, 07 Mar 2025 01:04 PM IST
प्रगति चंद जमुना दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
जमुना दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Mar 2025 01:04 PM IST
सार

वाराणसी में पहली बार तीन विदेशी भाषाओं की शिक्षा मिलेगी। राजकीय इंटर कॉलेज में इन भाषाओं की शिक्षा दी जाएगी। शुरुआत में ये शिक्षा छात्रावास के 120 छात्रों को दी जाएगी। 

विज्ञापन
Queens Inter College will be taught Chinese Japanese and French languages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पहली बार तीन विदेशी भाषाओं की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में मिलेगी। लहुराबीर स्थित राजकीय पीएश्री क्वींस इंटर कालेज में नए सत्र से चीनी, जापानी और फ्रेंच भाषा की पढ़ाई होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि तीन से छह माह तक डिप्लोमा कोर्स के तौर पर सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इसकी सुविधा मिलेगी। शुरुआत में ये शिक्षा छात्रावास के 120 छात्रों को दी जाएगी। 

विज्ञापन


तीनों विदेशी भाषाओं में शिक्षा देने के लिए बीएचयू शिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा। विद्यालयों के बच्चों को रोजगार परक दृष्टि से पहली बार ये प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बीएचयू के शिक्षकों से बातचीत हो गई है। 
विज्ञापन


विद्यालय के छात्रावास में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्राथमिकता पर विदेशी भाषाओं की शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में 2600 पंजीकृत छात्र है जो हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत सहित अन्य देशी भाषाओं में शिक्षा लेते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विश्वविद्यालयों होती विदेशी भाषाओं की पढ़ाई

जिले में 31 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें पांच पीएश्री विद्यालय है जिसमें एक क्वींस इंटर कालेज है। जहां विदेशी भाषा की पढ़ाई होगी। इसके अलावा बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सहित कई निजी संस्थानों में भी विदेशी भाषाओं की पढ़ाई होती है। विश्वविद्यालयों में विदेशी भाषा के पाठ्यक्रमों की फीस अलग-अलग होती है। सामान्य तौर पर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की फीस प्रति सेमेस्टर दो से दस हजार रुपये तक होती है। लेकिन विद्यालय में विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम की फीस कम होगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि नए सत्र में अच्छे अंक हासिल करने वाली छात्रा को पूरे सत्र की शिक्षा के साथ विदेशी भाषा की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed