{"_id":"5f1710ba05baa54521533b11","slug":"quarantine-package-is-available-along-with-plane-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट टिकट के साथ ही क्वारंटीन पैकेज दे रही ये कंपनी, नहीं काटने होंगे होटलों के चक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट टिकट के साथ ही क्वारंटीन पैकेज दे रही ये कंपनी, नहीं काटने होंगे होटलों के चक्कर
Tue, 21 Jul 2020 09:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल के दौरान हवाई सफर में भी बहुत बदलाव आए। सफर के दौरान यात्रियों को क्वारंटीन की परेशानियों को देखते हुए निजी विमानन कंपनियों ने इसका काट ढूंढ निकाला है। अब टिकट के साथ ही यात्रियों को क्वारंटीन का पैकज भी दिया जा रहा है। यात्रियों की क्वारंटीन की अवधि के लिए सस्ते व महंगे होटल में ठहरने के लिए रूम मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस सुविधा के तहत यात्रियों को क्वारंटीन के लिए होटलों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। गो एयरवेज कंपनी ने यह सुविधा वाराणसी से नई दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद आदि शहरों के लिए दी है। पैकेज की शुरुआत 1400 रुपये से लेकर 5900 तक है।
विज्ञापन
पैकेज की बुकिंग यात्री गोएयर हॉलीडे पैकेज वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। गो एयर के जनसंपर्क अधिकारी बकुल गाला ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पैकेज शुरू किया गया है। यात्रियों को क्वारंटीन के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन