फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Qazi Gun House is involved in the supply of illegal weapons

अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त है काजी गन हाउस

Fri, 28 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Qazi Gun House is involved in the supply of illegal weapons
अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त है काजी गन हाउस
विज्ञापन

एटीएस ने जांच के बाद किया खुलासा, गन हाउस मालिक फरार
गन हाउस की जांच में हो सकते हैं और बड़े खुलासे
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। एटीएस ने जिले की जामा मस्जिद क्षेत्र स्थित काजी गन हाउस से अवैध हथियारों की सप्लाई किए जाने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही बिलरियागंज से बरामद किए गए अवैध हथियारों के जखीरे के तार भी इस गन हाउस से जुड़ गए हैं। एटीएस की कार्रवाई के बाद से ही गन हाऊस संचालक फरार है और पुलिस व प्रशासनिक अमला काजी गन हाउस को सील कर उसका ताला खुलने का इंतजार कर रहा है।
जनपद पुलिस व प्रशासनिक अमला बृहस्पतिवार की शाम जामा मस्जिद क्षेत्र स्थित काजी गन हाउस पहुंचा। लेकिन दुकान बंद थी, जिससे उसे सील कर दिया गया और दुकान मालिक को अगले दिन शुक्रवार को ताला खोलने के लिए बुलाया गया। दुकान मालिक काजी अरशद खान बिलरियागंज में एटीएस के छापे के बाद से ही फरार हो गया।
विज्ञापन

एटीएस ने लखनऊ में शुक्रवार की शाम खुलासा किया कि पकड़े गए मैनुद्दीन व आफताब काजी गन हाउस के माध्यम से ही अवैध असलहों की सप्लाई पूरे पूर्वांचल में करते थे। फिलहाल पुलिस व एटीएस की टीम बिलरियागंज से गिरफ्तार में आए आफताब व मैनुद्दीन से पूछताछ में जुटी है और काजी अरशद खान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
दूसरे दिन भी बिलरियागंज में दी दबिश
आजमगढ़। एटीएस ने बृहस्पतिवार को भी कस्बे में दबिश दी। इससे पूर्व बुधवार रात बिलरियागंज कस्बा व पतिला गौसपुर गांव में छापा मार कर आफताब व मैनुद्दीन को गिरफ्तार किया था। टीम ने चार पिस्टल, 10 एयरगन, एक बंदूक व काफी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार व दो बक्सों में भर कर रखे हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए थे।

00000000000000
विदेश से जुड़ रहे कनेक्शन
आजमगढ़। एटीएस के मुताबिक पकड़े गए अवैध असलहा कारोबारी मैनुद्दीन, आफताब व काजी गन हाऊस के संचालक का कनेक्शन विदेश से भी जुड़ रहा है। यह जुड़ाव नेपाल, पाकिस्तान व दुबई से है। इसको भी एटीएस ने जांच के दायरे में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed