फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PVVNL Electricity consumption record crossed 700 MW in two days of heat local fault increased

PVVNL: दो दिन की गर्मी में बिजली खपत रिकाॅर्ड 700 मेगावाट के पार, वाराणसी में लोकल फाॅल्ट ने बढ़ा दी परेशानी

Wed, 23 Apr 2025 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 03:45 PM IST
सार

माैसम बदलने के साथ ही बनारस के लोग बिजली की समस्याओं से परेशान हो रहे हैं। खपत बढ़ जाने से लोकल फाॅल्ट आए दिन हो रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर, केबल और पैनल गर्म हो जाने से तमाम तरह के कवायद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
PVVNL Electricity consumption record crossed 700 MW in two days of heat local fault increased
बिजली निगम के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बीते दो दिन से गर्मी बढ़ने का असर बिजली की खपत पर पड़ रहा है। अप्रैल के महीने में खपत रिकॉर्ड 700 मेगावाट के पार पहुंच गई है। लोड बढ़ने से लोकल फॉल्ट के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। इस महीने में 550 से 600 मेगावाट की जरूरत होती है, लेकिन गर्मी के प्रकोप से खपत बढ़ी है। आने वाले दिनों में हीट वेव चलने से हालात और गंभीर हो सकते हैं। 

विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से निर्बाध आपूर्ति के दावे किए गए थे, लेकिन गर्मी शुरू होते ही बिजली की कटौती की जा रही है। शहर से लेकर गांव तक फाॅल्ट सही होने पर लो वोल्टेज की दिक्कत भी आ रही थी। अचानक बढ़े लोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर, केबल, पैनल भी हीट हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके चलते मंगलवार को डाफी, सुंदरपुर, मंडुवाडीह के महेशपुर, न्यू काॅलोनी ककरमत्ता, सारनाथ सहित अन्य जगहों पर बिजली की आवाजाही जारी रही। इससे लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दिलाने के उद्देश्य से अधिकारियों को माॅनीटरिंग करने कहा गया है। दो दिन से खपत बढ़ने के कारण लोगों से जरूरत के अनुसार बिजली उपकरणों का उपभोग करने को कहा गया है।

नौ घंटे में सात बार ट्रिपिंग
रोहनिया विद्युत उपकेंद्र के यूनिवर्सिटी फीडर से दिन मे 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सात बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या आई।  लोकल फॉल्ट बढ़ने के पीछे अधिकारी भी ओवरलोड को ही इसकी वजह बता रहे हैं।

खपत मेगावाट
21 अप्रैल 710
20 अप्रैल 620
19 अप्रैल 616
18 अप्रैल 618
17 अप्रैल 640
16 अप्रैल 581
15 अप्रैल 549
14 अप्रैल 499
13 अप्रैल 495 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed