{"_id":"60323f9c8ebc3ee94f44de9a","slug":"purvanchal-vidyut-vitran-nigam-limited-md-inspected-on-bicycle-of-two-electric-sub-stations-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एमडी ने साइकिल से दो बिजली उपकेंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एमडी ने साइकिल से दो बिजली उपकेंद्रों का किया निरीक्षण
Sun, 21 Feb 2021 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 21 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
साइकिल से घूमते एमडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी डॉक्टर सरोज कुमार ने रविवार को साइकिल से दो उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आने वाली गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति होती रहे। इसके लिए बिजली घरों का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि कोई गड़बड़ी हो तो गर्मी शुरू होने से पहले ही दूर कर लिया जाए।
विज्ञापन
एमडी ने बीएचयू के पास स्थित नरिया एवं अन्य विद्युत उप केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपकेंद्र की जो भी कमी है उसको दुरुस्त किया जाए। ट्रांसफार्मर की लगातार चेकिंग करें।
विज्ञापन
बिजली घर पर उपभोक्ताओं की शिकायत रजिस्टर निरंतर अपडेट रहे। यहां पर जो भी शिकायत आती हो को दूर करने के लिए कर्मचारी क्षेत्र में निकलें। निरीक्षण में एमडी ने पाया कि उपकेंद्र में अनावश्यक उपकरण रखे गए हैं। इसपर एमडी ने इसे तुरंत स्टोर में भेजवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान निगम के निदेशक तकनीकी पीपी सिंह, प्रशासन विभाग के निदेशक शेष कुमार बघेल, मुख्य अभियंता वितरण मनोज कुमार अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन