फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal Vidyut Vitran Nigam cut off connection of electricity bill defaulters in varanasi

पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़

Mon, 26 Aug 2019 12:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Aug 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Vidyut Vitran Nigam cut off connection of electricity bill defaulters in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (पूर्वांचल-डिस्कॉम) के अधीन जिलों में रविवार को बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 21,736 कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 11,881 बकायेदारों ने 11.071 करोड़ रुपये बकाया जमा किया। इसमें शहरी क्षेत्र के 1033 और ग्रामीण इलाकों में 798 बकायेदार शामिल हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल-डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस ने भेलूपुर खंड के रेवड़ी तालाब क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ चले अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान वितरण बॉक्स की चाभी एक निजी व्यक्ति के पास मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में इस वितरण बॉक्स से बिजली चोरी की जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बाबा दरबार में कोई वीआईपी नहीं, मंदिर में दर्शन पर अधिकारियों के हस्तक्षेप से एमएलसी को आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जगह मीटर नहीं लगा था और बिजली का उपभोग किया जा रहा था, जिस पर एमडी ने अभियंता को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तुलसीपुर स्थित ताराधाम कॉलोनी व बड़ी गैबी में चल रहे भूमिगत केबलिंग का भी निरीक्षण किया। उधर, लेढ़ूपुर और छाही पावर हाउस क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि लेढ़ूपुर के 23 और छाही के 12 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। वहीं, प्रहलाद घाट स्थित महादेव इलाके में पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। आरोप लगाया कि पांच हजार बकाये पर कनेक्शन काटा जा रहा है। विरोध बढ़ता देख टीम वापस हो गई। 

ये भी पढ़ें : सीएम योगी और पीएम मोदी के फोटो पर लगी कालिख, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

बड़ी गैबी में ट्रांसफॉर्मर से रिस रहा तेल :
एमडी गोविंद राजू एनएस ने रविवार को तुलसीपुर स्थित ताराधाम कॉलोनी में लगे 400 केवी ट्रांसफॉर्मर से तेल गिरता देखा तो भड़क गए। उन्होंने अभियंताओं को फटकार लगाई और उसे तुरंत ठीक करने को कहा। यहां तेल रिसाव के चलते धुआं भी निकल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed