{"_id":"6532c5f7cb1abc2d5f0951c6","slug":"purvanchal-universitys-bank-account-seized-rs-166-crore-deposited-varanasi-news-c-20-vns1013-397930-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय का बैंक खाता सीज, 1.66 करोड़ जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय का बैंक खाता सीज, 1.66 करोड़ जमा कराए
विज्ञापन
जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने पर शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का बैंक खाता सीज कर दिया गया। साथ ही फर्म के कैश लेजर से सेटऑफ करते हुए 1, 86, 66,640 रुपये जमा कराए गए।
एडिशनल कमिश्नर जोन द्वितीय उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कई वर्षों की रिटर्न स्क्रूटनी में गड़बड़ी पाई गई है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न महाविद्यालयों से आवेदन, निरीक्षण और संबद्धता शुल्क वसूला है, लेकिन नियमानुसार 18 फीसदी की दर से टैक्स नहीं जमा कराया। जौनपुर जीएसटी के सहायक आयुक्त ने नोटिस भेजा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जवाब दिया, जो संतोषजनक नहीं रहा। इसी आधार पर वर्ष 2017-18 से वर्ष 2021-22 की अवधि के लिए टैक्स और अर्थदंड वसूलने का नोटिस जारी करके बैंक खाता सीज किया गया था।