{"_id":"59b2bb864f1c1be97f8b5254","slug":"purvanchal-university-student-accident-at-gate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विवि के गेट के पास ऑटो की टक्कर से छात्र की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विवि के गेट के पास ऑटो की टक्कर से छात्र की मौत, हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
छह घंटे तक जाम रहा जौनपुर-शाहगंज मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गेट के पास शुक्रवार को करीब 11:30 बजे सड़क पार कर कैंटीन जा रहे बीटेक छात्र अलौकिक जैन की आटो रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे गुस्साए छात्रों ने दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय गेट के सामने जौनपुर-शाहगंज मार्ग जाम कर दिया।
मुख्य द्वार पर तोड़फोड़ भी की। विश्वविद्यालय के विश्वसरैया हाल का शटर बंद कर बिजली का कनेक्शन काट दिया। इससे वहां चल रही ग्रोथ आफ साइंस डेवलपमेंट संगोष्ठी बीच में ही स्थगित करनी पड़ी।
मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा देने और परिवार के किसी सदस्य को विश्वविद्यालय में नौकरी देने के आश्वासन पर शाम करीब छह बजे जाम समाप्त हुआ। रजिस्ट्रार डा. देवराज की तहरीर पर सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ललितपुर जिले का निवासी अलौकिक जैन (26) पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीटेक (मैकेनिकल) चतुर्थ वर्ष का छात्र था। वह करीब 11:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास सड़क पार कर जलपान करने कैंटीन जा रहा था।
उसी दौरान एक छात्रा को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार से भाग रहे आटो रिक्शा की चपेट में आने से अलौकिक जैन घायल हो गया। उसे छात्रों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर लगते छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए।

छात्रों ने बंद कराई संगोष्ठि
छह घंटे तक जाम रहा जौनपुर-शाहगंज मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने सड़क में लोहे के एंगल गाड़कर जाम कर दिया। घटना के वक्त विश्वविद्यालय के विश्वसरैया हाल में संगोष्ठी चल रही थी। मौके पर कुलपति नहीं आए तो नाराज छात्रों ने उनका पुतला फूंका और गेट पर लगे संगोष्ठी के बैनर को तोड़ दिया।
छात्रों का एक गुट संगोष्ठी हाल पहुंच गया और शटर बंद कर बिजली का कनेक्शन काट दिया। इसके चलते संगोष्ठी बीच में ही स्थगित कर दी गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची लेकिन वे लाचार नजर आए।
छात्र मृतक के परिवार को पचास लाख मुआवजा देने और परिवार के किसी एक सदस्य को विश्वविद्यालय में नौकरी देने की मांग पर अड़े थेे। कुलपति ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
शाम करीब छह बजे एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, सीओ जया शांडिल्य ने छात्रों को कुलपति के हवाले से बताया कि मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद के अलावा परिवार के किसी सदस्य को विश्वविद्यालय में नौकरी दी जाएगी। इस आश्वासन पर छह घंटे बाद शाम छह बजे छात्रों जाम समाप्त किया।