फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal University semester examinations start from December 7 in jaunpur

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं सात दिसंबर से, चार जिलों में बनाए गए 30 केंद्र

Mon, 18 Nov 2019 09:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Nov 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal University semester examinations start from December 7 in jaunpur
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं सात दिसंबर से शुरू कराने के लिए परीक्षा संचालन समिति ने मुहर लगा दी है। सेमेस्टर परीक्षाएं 7 से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी।

विज्ञापन


बीएड सेमेस्टर परीक्षा के लिए चार जिलों जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज में 30 केंद्र बनाए गए हैं। एमएड परीक्षा के लिए 7, बीबीए और बीसीए के लिए 4 और एलएलबी परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में बीएड, एमएड, बीबीए, बीसीए, एलएलबी,  बीएससी और एमएससी कृषि की सेमेस्टर परीक्षाएं कराने की तैयारी पूरी हो गई है। सेमेस्टर परीक्षा के लिए केवल वित्तपोषित कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 14 एडेड कालेज हैं जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षा में 50 हजार छात्र शामिल होंगे। बीएड की परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षाएं दो पाली में होगी। एलएलबी की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शेष परीक्षाएं 1.30 से 4.30 बजे तक होगी।

सोमवार को परीक्षा संचालन समिति की बैठक में परीक्षा की तिथि तय की। परीक्षा संचालन समिति की बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह, महामंत्री राहुल सिंह, परीक्षा अधीक्षक विनोद कुमार तिवारी, संजय सिंह, उत्तम चौबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed