फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal university gave doctor of literature degree to ND tiwari

स्मृति शेषः पूर्वांचल के इस विश्वविद्यालय ने एनडी तिवारी को दी थी डीलिट की उपाधि 

Sat, 20 Oct 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Sat, 20 Oct 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal university gave doctor of literature degree to ND tiwari
नारायण दत्त तिवारी
पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में ही जौनपुर के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास किया था। जौनपुर में बदलापुर तहसील, कटाई मिल, इंदिरा गांधी स्टेडियम, राजकीय पालिटेक्निक का शिलान्यास भी उनके द्वारा किया गया था।
विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़े सुरेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने उन्हें डीलिट की उपाधि उनके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने के दौरान दी थी। इसके लिए राजभवन लखनऊ में समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि पूविवि की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 
विज्ञापन


शाहगंज चीनी मिल बंद होने के बाद उसे अधिग्रहीत कर उन्होंने संचालित कराया। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्रा जब सांसद थे, उस दौरान सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना नोएडा के तर्ज पर की गई। जिसका श्रेय एनडी तिवारी को जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. मधुकर तिवारी ने बताया कि जौनपुर में तिवारी कांग्रेस के गठन के बाद सुजानगंज में वर्ष 1994 में उन्होंने सभा की थी। इसके बाद एक बार 1998 में किसी डिग्री कॉलेज के समारोह में आए थे। उनकी यादें सदैव जीवंत रहेंगी।

जौनपुर में वैसे तो उनके सैकड़ों लोगों से नजदीकी रिश्ते थे। पूर्व विधायक हरगोबिंद सिंह, पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव, पूर्व सांसद कमला सिंह, पूर्व विधायक राजदेव सिंह, पूर्व विधायक डा. रामकृष्ण उपाध्याय, अधिवक्ता यतींद्र त्रिपाठी  देवेश उपाध्याय, सुरेंद्र त्रिपाठी, डा. मधुकर तिवारी आदि उनके करीबी लोगों में रहे हैं।

आजमगढ़ में पत्नी के नाम पर रखी थी महाविद्यालय की नींव 

Purvanchal university gave doctor of literature degree to ND tiwari
नारायण दत्त तिवारी
आजगमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुआपार में एनडी तिवारी की पत्नी के नाम पर डॉ. सुशीला तिवारी ग्रामीण महाविद्यालय भी स्थापित है। इसकी नींव रखने वह 27 जनवरी 2013 को जनपद आए थे। गांव निवासी पूर्व मंत्री शंभू सिंह उनके काफी करीबी थी। यह नारायण दत्त तिवारी का जिले में अंतिम दौरा था।

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने कहा था कि बड़े गर्व की बात है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय महात्मा गांधी के नाम पर गरीबों के लिए बाजार लगा रहा है। उन्होंने कहा था अभी जीवन में बहुत कुछ करना है। 

उन्होंने आजादी के समय के अपने अनुभवों की भी चर्चा भी की थी। 'है आजादी में सुख कितना ये देश प्रेमियों से पूछों' कविता का पाठ भी किया था। बापू बाजार में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुंदरलाल, पूर्व मंत्री शम्भू सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ हसीन खान भी मंच पर मौजूद थे। 

कार्यक्रम का संचालन प्रभु नारायण प्रेमी ने किया था। पूर्व मंत्री शंभू सिंह ने बताया कि उन्होंने एक बार जनपद दौरे के दौरान बूढ़नपुर तहसील का उद्घाटन भी किया था। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 1925 में उनका जन्म भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed