फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal Third Airport to be Built in Sonbhadra ₹23 Crore Sanctioned for Construction in Varanasi

अच्छी खबर: सोनभद्र में बनेगा पूर्वांचल का तीसरा एयरपोर्ट, निर्माण के लिए मिले 23 करोड़ रुपये

Sat, 04 Apr 2026 02:16 PM IST
Pragati Chand अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 02:16 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के म्योरपुर में पूर्वांचल का तीसरा एयरपोर्ट बनेगा।निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये मिले। जमीन का स्टे सोनभद्र एयरपोर्ट के निर्माण में बाधा बना था।

विज्ञापन
Purvanchal Third Airport to be Built in Sonbhadra ₹23 Crore Sanctioned for Construction in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सोनभद्र के म्योरपुर में पूर्वांचल का तीसरे सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। इसके लिए शासन की ओर से 23 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। निर्माण शुरू करने के लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसी महीने से निर्माण शुरू होने के आसार हैं। इस एयरपोर्ट का निर्माण आजमगढ़ एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा। यहां से क्षेत्रीय और नॉन कनेक्टिंग विमानों का संचालन होगा।

विज्ञापन


सोनभद्र के म्योरपुर में एयरपोर्ट का निर्माण साल 2022 से कराया जा रहा है। पूर्व में यहां पार्किंग के लिए चिह्नित जमीन पर विवाद के कारण स्टे लग गया था। दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट ने इस जमीन से स्टे हटा लिया। यही नहीं शासन की ओर से इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों की निगरानी में यहां काम कराया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सोनभद्र एयरपोर्ट का निर्माण आजमगढ़ की तर्ज पर कराया जाएगा। यहां से क्षेत्रीय विमान और नॉन कनेक्टिंग फ्लाइट्स का संचालन होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसी महीने से निर्माण कार्य शुरू होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 70 एकड़ जमीन में होगा निर्माण, 2000 मीटर लंबा होगा रनवे

सोनभद्र के म्योरपुर में बनने वाले एयरपोर्ट का निर्माण करीब 70 एकड़ जमीन पर होगा। रनवे की लंबाई 2000 मीटर होगी। आजमगढ़ एयरपोर्ट की तर्ज पर यहां छोटा टर्मिनल भवन, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, सुरक्षा और चेक-इन काउंटर बनाए जाएंगे। लगेज के लिए विशेष कन्वेयर सिस्टम होगा। जो विमान से आगमन हॉल में यात्रियों तक चेक किए गए सामान को पहुंचाने के लिए लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें; UP Politics: आजमगढ़ में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के भाई के हत्यारोपी को बनाया जिलामंत्री, सवालों के घेरे में सूची

वाराणसी समेत 10 जिलों से होगा सोनभद्र एयरपोर्ट का जुड़ाव
म्योरपुर एयरपोर्ट का जुड़ाव वाराणसी समेत आसपास के 10 जिलों से होगा। इसमें आजमगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, लखनऊ जैसे जिले शामिल हैं। उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए इस एयरपोर्ट से क्षेत्रीय उड़ानें अधिक होंगी। इनके अलावा सोनभद्र व आसपास के क्षेत्र बड़ा औद्योगिक हब होने के कारण यहां से कुछ प्रमुख शहरों के लिए नॉन कनेक्टिंग विमान भी संचालित किए जाएंगे।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ा

म्योरपुर में एयरपोर्ट बन जाने से सोनभद्र की कनेक्टिविटी अन्य जिलों से बढ़ने के साथ ही आसान भी हो जाएगी। इसके निर्माण से रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, बभनी और बीजपुर जैसे क्षेत्रों को सीधी हवाई सेवा मिलेगी। इसके अलावा जिले में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अभी सोनभद्र के लिए सिर्फ सड़क व रेलमार्ग से जाया जा सकता है। एयरपोर्ट बन जाने से हवाईमार्ग की भी सुविधा मिलेगी।

अधिकारी बोले
सोनभद्र के म्योरपुर में एयरपोर्ट बनाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। आजमगढ़ एयरपोर्ट की तर्ज पर इसका निर्माण होगा। यहां से क्षेत्रीय और नॉन कनेक्टिंग विमान संचालित होंगे। इसका निर्माण जल्द ही शुरू होगा। -पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट निदेशक, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed