{"_id":"5a0324cd4f1c1bee688b9f6c","slug":"purvanchal-in-the-grip-of-smog-like-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर की तरह पूर्वांचल में भी छाई जहरीली धुंध, ये हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर की तरह पूर्वांचल में भी छाई जहरीली धुंध, ये हो रही परेशानी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
विशेषज्ञों के मुताबिक धूप होने और तेज हवा चलने के बाद ही साफ होगा वातावरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की जहरीली धुंध (स्मॉग) का असर बुधवार को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में दिखने लगा। सुबह 10 बजे के बाद से ही आसमान में धुंध छाने लगी। शाम तक ऐसा ही मौसम रहा। आंखों में जलन सी महसूस होती रही और कुछ बुजुर्गों को तो सांस लेने तक में परेशानी होने लगी।
जानकारों का कहना है कि तेज धूप और हवा चलने के बाद ही मौसम में बदलाव होगा और धुंध छंटेगी। वहीं इस खतरनाक प्रदूषण से निबटने के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को भी अलर्ट नहीं किया गया है।
दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर है। मंगलवार को ही आशंका व्यक्त की गई थी कि दिल्ली के स्मॉग का असर जल्द ही वाराणसी में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह 10 बजे के बाद से ही धुंध का असर दिखने लगा। वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया के साथ ही गोरखपुर में भी इसका असर रहा। दोपहर दो बजे और शाम को वाराणसी में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर था।

बनारस से ज्यादा इन शहरों की हवा खराब
स्मॉग से निबटने के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की कोई तैयारी नहीं
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शाम छह बजे पीएम (2.5)-320 था। वहीं लखनऊ, कानपुर और आगरा की स्थिति इससे ज्यादा खराब थी। दिल्ली और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा प्रदूषण था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से रिपोर्ट भेजने के लिए नामित किए गए पं. मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर के प्रो. एवं पर्यावरणविद् गोविंद पांडेय ने बताया कि हवा चलने और धूप होने के बाद धुंध अपने आप छंटेगी।
स्थानीय स्तर पर मौसम के बदलाव और प्रदूषण की वजह से धुंध बनी हुई है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी घनश्याम ने बताया कि पूर्वांचल में छाई धुंध दिल्ली के स्मॉग का असर है जो धीरे-धीरे ही छंटेगी।