फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal has given country five prime ministers and state nine chief ministers

UP Politics: पूर्वांचल ने देश को पांच बार दिया प्रधानमंत्री, प्रदेश को नौ बार मुख्यमंत्री

Fri, 07 Jun 2024 12:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Jun 2024 12:20 AM IST
सार

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री बने तो रिकॉर्ड होगा। पूर्वांचल ने देश को पांच बार प्रधानमंत्री दिया। वहीं प्रदेश को नौ बार मुख्यमंत्री दिया।  

विज्ञापन
Purvanchal has given country five prime ministers and state nine chief ministers
लाल बहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर, नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल ने देश को पांच बार प्रधानमंत्री और प्रदेश को नौ बार मुख्यमंत्री दिया है। लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्मस्थान मुगलसराय है, जो अब चंदौली जिले का हिस्सा है। इस दौरान यह स्थान वाराणसी जनपद में हुआ करता था। युवा तुर्क कहलाने वाले चंद्रेशखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्मस्थान इब्राहिमपट्टी है, जो कि बलिया जिले में है। 

विज्ञापन


पूर्वांचल में समाजवादी विचारधारा की राजनीति के बड़े चेहरे में शुमार चंद्रशेखर 1962 से 1977 तक राज्यसभा के सदस्य थे। आपातकाल के बाद हुए नौ आम चुनाव में से आठ बार जीतकर चंद्रशेखर लोकसभा पहुंचे। 1984 में उन्हें सिर्फ एक बार कांग्रेस के जगन्नाथ चौधरी के हाथों शिकस्त मिली थी। 
विज्ञापन

साल 2014 में भाजपा के नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 581022 मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को पौने चार लाख मतों से परास्त किया था। इस जीत के बाद वे देश के 14वें प्रधानमंत्री बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के चुनाव में एक बार फिर पीएम मोदी का जादू चला और इस चुनाव में उन्होंने वाराणसी से सपा की शालिनी यादव को 479505 मतों के अंतर से हराया। 2019 में उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री चुना गया। 2024 में मोदी तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव जीते और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय दूसरे स्थान पर रहे।

पूर्वांचल के नेता नौ बार बने मुख्यमंत्री

सबसे पहले एक जनवरी 1891 को वाराणसी में जन्मे डॉ. संपूर्णानंद 1954 से 1957 और 1957 से 1960 तक उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वाराणसी के ही त्रिभुवन नारायण सिंह 1970-71 में सूबे के मुखिया रहे। पूर्वांचल के विकास में अप्रतिम योगदान देने वाले पंडित कमलापति त्रिपाठी 1971 से 1973 तक मुख्यमंत्री रहे। आजमगढ़ के रामनरेश यादव को 1977 से 79 तक सूबे की कमान संभालने का मौका मिला। देश के मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 2000 से 2002 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। राजनाथ सिंह मूलरूप से चंदौली जिले के भभौरा गांव के रहने वाले हैं। वीर बहादुर सिंह भी मुख्यमंत्री रहे हैं। वह गोरखपुर के रहने वाले थे। आदित्यनाथ गोरखपुर से आते हैं। वह 2017 और 2022 में मुख्यमंत्री बने हैं। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed