फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Puppet play gives message of fighting filth and cleanliness

Varanasi News: कठपुतली नाटक से दिया गंदगी की जंग, स्वच्छता के संग का संदेश

Tue, 07 Oct 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Puppet play gives message of fighting filth and cleanliness
आर्य महिला इंटर कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता के लिए गंदगी की जंग - स्वच्छता के संग पर कठपुतली नाटक किया गया। यह संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से हुआ। नाटक के निर्देशक मिथिलेश दुबे ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों और आम नागरिकों में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करना था। इसके माध्यम से दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में 200 छात्राओं और 30 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा यादव ने सभी कलाकारों, संगीत नाटक अकादमी और संस्कृति मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मनोरंजन के साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त साधन भी हैं। नाटक में मुख्य सहयोगी जयदेव दास के साथ ही कठपुतली कलाकार अनिल कुमार, सूरज कुमार, पंकज कुमार, सुजीत कुमार, विशाल सिंह और विशाल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed