{"_id":"620a4fa8dbd3dc3ca626ec20","slug":"punjab-cm-channi-will-come-to-varanasi-will-attend-the-court-of-sant-ravidas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी आएंगे पंजाब के सीएम चन्नीः संत रविदास के दरबार में लगाएंगे हाजिरी, तैयारियां तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी आएंगे पंजाब के सीएम चन्नीः संत रविदास के दरबार में लगाएंगे हाजिरी, तैयारियां तेज
Mon, 14 Feb 2022 06:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:18 PM IST
सार
वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए संत रविदास मंदिर व मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम सख्त किए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संत रविदास के दरबार में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आना तय माना जा रहा है। सीर गोवर्धन में पंजाब के सीएम के आगमन के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं, वहीं दूसरी पार्टियों के प्रमुख का भी वाराणसी आने की संभावनाएं बन रही हैं। वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए मंदिर व मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम सख्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से चौकसी बरती जा रही है। मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोआ ने बताया कि पंजाब के सीएम के आने की आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन मंदिर की सारी व्यवस्था की जा रही हैं।
विज्ञापन
चन्नी के दौरे के मद्देनजर खुफिया विभाग ने भी मेला क्षेत्र का जायजा लिया। पंजाब के सीएम चन्नी का यह संत रविदास के जन्मस्थान का पहला दौरा है। सीएम चन्नी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर संत रविदास जयंती के लिए पंजाब चुनाव टालने की अपील की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मंदिर प्रबंधन की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि अभी तक किसी भी नेता के आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
