फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pujit Akshat will be distributed till 21, RSS extended the deadline

Varanasi News: 21 तक बंटेगा पूजित अक्षत, आरएसएस ने बढ़ाई समय सीमा

Mon, 15 Jan 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Pujit Akshat will be distributed till 21, RSS extended the deadline
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के आमंत्रण के लिए वितरित हो रहे पूजित अक्षत अब 21 जनवरी तक घर घर पहुंचाए जाएंगे। पूजित अक्षत के वितरण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने एक सप्ताह की समय सीमा बढ़ा दी है। संघ के इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। काशी प्रांत के 27 जिलों में चार करोड़ से अधिक घरों में अक्षत वितरण के लिए कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जुटे हैं। संगम की रेती पर विहिप के माघ मेला शिविर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से संतों-श्रद्धालुओं को जोड़ने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रांत कार्यवाह मुरलीपाल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि प्रभु श्रीराम के पूजित अक्षत हर घर तक पहुंचे। 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए यह आमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed