फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Radha Rani will swing on cradle on Radhashtami and an offering of 108 delicacies will be presented in Varanasi

काशी में राधाष्टमी की धूम: पालने पर झूलेंगी राधारानी, 108 व्यंजनों का लगेगा भोग, गूंजेंगे गीत

Fri, 18 Sep 2026 12:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 18 Sep 2026 12:21 PM IST
सार

वाराणसी के इस्कॉन मंदिर दुर्गाकुंड में श्रीराधाष्टमी के प्राकट्योत्सव 19 सितंबर को मनाया जाएगा। वहीं गोपाल मंदिर में राधारानी (स्वामिनी) के स्वरूप में पालने पर झूलेंगी। 

विज्ञापन
Radha Rani will swing on cradle on Radhashtami and an offering of 108 delicacies will be presented in Varanasi
राधा अष्टमी 2026 - फोटो : AI

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब राधाष्टमी की धूम रहेगी। मंदिरों व संस्थाओं की राधारानी के जन्म के दर्शन होंगे। उनकी महिमागान होगा। गोपाल मंदिर में राधारानी (स्वामिनी) के स्वरूप में पालने पर झूलेंगी। मंगल के दर्शन होंगे। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से तीन दिवसीय श्रीराधाष्टमी शुक्रवार से शुरू हुई।

विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर दुर्गाकुंड में श्रीराधाष्टमी के प्राकट्योत्सव 19 सितंबर को मनाया जाएगा। दोपहर तीन बजे से रात तक विविध आयोजन होगा। अभिषेक, भोग आरती, कीर्तन, प्रवचन और महाप्रसाद का वितरण होगा। गोपाल मंदिर चौखंभा में मुकुंद राय व गोपाल लाल जी का सुबह साढ़े छह बजे से स्वामिनी स्वरूप में मंगल दर्शन होगा। 
विज्ञापन


षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज सपरिवार पालना पर विराजमान कर झुलाएंगे। हवेली कीर्तन से जन्म के कीर्तन होंगे। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में भगवान श्रीकृष्ण की अंतरंगा शक्ति श्रीराधारानी के तीन दिवसीय प्राकट्य महोत्सव शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराधा गोविन्द देव, श्री जगन्नाथ बलदेव, श्रीसुभद्राजी के विग्रहों का दिव्य शृंगार होगा। अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद दास प्रभु ने बताया कि श्रीकृष्ण सरकार के युगल अवतार चैतन्य महा प्रभुजी की आरती के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का सामूहिक नृत्यमय गायन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed