{"_id":"694d8fb99016c08509017bd1","slug":"public-facilities-will-improve-with-the-beautification-of-major-parks-of-the-city-varanasi-news-c-20-vns1021-1233117-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शहर के प्रमुख पार्काें के सुंदरीकरण के साथ बेहतर होंगी जनसुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शहर के प्रमुख पार्काें के सुंदरीकरण के साथ बेहतर होंगी जनसुविधाएं
विज्ञापन
मंडलायुक्त और नगर आयुक्त ने मच्छोदरी, बेनियाबाग पार्क का किया निरीक्षणमाई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहर के प्रमुख पार्काें के सुंदरीकरण के साथ बेहतर जनसुविधाएं होंगी। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मच्छोदरी पार्क, स्मार्ट सिटी की ओर से विकसित बेनियाबाग पार्क, पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्कों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, संरचनात्मक मेंटेनेंस, जनसुविधाओं और सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को देखा। संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। प्रवेश द्वार, पाथवे, प्रकाश व्यवस्था, तालाब की स्वच्छता, शौचालयों की सुचारु उपलब्धता, लिफ्ट संचालन, पार्किंग प्रबंधन और अवैध अतिक्रमण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पार्क में अव्यवस्थित दुकानों, अवैध ठेला-खोमचा, अनुबंध के विपरीत लगाए गए टेंट, विज्ञापन बोर्डों को हटाकर सुव्यवस्थित व स्वच्छ वातावरण बनाने के निर्देश दिए। मच्छोदरी पार्क के निरीक्षण के दौरान सीआरपीएफ कैंप क्षेत्र, पार्क के तालाब की सफाई, पार्क परिसर में जमा सामग्री और अस्थायी अतिक्रमण को हटाने, अवैध पार्किंग पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित के निर्देश दिए। साथ ही मच्छोदरी पार्क के समग्र सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
संरक्षण में लापरवाही स्वीकार नहीं : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त और नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर के पार्क एवं सार्वजनिक स्थल नागरिकों की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण, स्वच्छता और सुव्यवस्थित संचालन नगर निगम, संबंधित एजेंसियों की सर्वोच्य प्राथमिकता है। निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा की जाएगी। लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।