फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pt Deendayal Smriti Upvan lit up with the light of lamps

दीपों की रोशनी से जगमगाया पं दीनदयाल स्मृति उपवन

Sat, 25 Sep 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pt Deendayal Smriti Upvan lit up with the light of lamps
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दीप प्रज्जवलन कर स्मृति उपवन को रोशनी से जगमग किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी 105वीं जयंती के अवसर पर 105 अंक को दीपों से उकेरते हुए उन्हें याद किया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 25 सितंबर को उनके जन्म जयंती के मौके पर पड़ाव स्थित स्मृति उपवन पर पूर्वान्ह 9 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति उपवन पर 105 पौधरोपण किए जाएंगे। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में एक पत्रिका के संपादक शिव शक्ति बख्शी शामिल होंगे। स्मृति उपवन पर दीप प्रज्जवलन कार्यक्त्रस्म में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, विधायक साधना सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, चंदौली जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, रमेश जायसवाल, संतोष खरवार, शिवशंकर पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

13 मंडलों में मनाई गई जयंती
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महानगर के 13 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने जयंती मना कर उन्हें याद किया। राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा राजनीति को राष्ट्र निर्माण तथा व्यवस्था परिवर्तन का साधन मानती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि हिंदू, कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृत है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दार्शनिक, समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ थे। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा करेगी डोर टू डोर जनसंपर्क
वाराणसी भारतीय जनता पार्टी आगामी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क का अभियान चलाकर केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि सप्ताह व्यापी बूथ स्तर पर चलने वाले इस डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, चेयरमैन, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख आदि भाग लेंगे।

मछुआरों के उत्थान के लिए बनाया विशेष बजट
वाराणसी। केंद्र सरकार ने मछुआरों के उत्थान और हितों के लिए 2700 करोड़ रुपये का विशेष बजट बनाया है। यह विचार शुक्रवार को मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी शिव कुमार पाठक ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्षेत्रीय बैठकों की तिथि तय कर दी गईं है जिसके तहत काशी क्षेत्र की बैठक 2 अक्टूबर को होगी। बैठक में प्रदेश सह संयोजक बॉबी कश्यप, किरण निषाद, राकेश बिंद, वीरेंद्र मांझी, बृजेश बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed