फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Psychiatrist will brainstorm on mental illness in BHU

Varanasi News: मानसिक बीमारियों पर बीएचयू में मंथन करेंगे मनोचिकित्सक

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Psychiatrist will brainstorm on mental illness in BHU
इंडियन एसोसिएशन आफ प्राइवेट साईकेट्री का 23वां अधिवेशन 24 से 27 नवंबर तक बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा। चार दिवसीय अधिवेशन में कोरोना काल के बाद होने वाली मानसिक बीमारियों पर देश, विदेश के चिकित्सक मंथन करेंगे।
विज्ञापन

दुर्गाकुंड स्थित देवा इंस्टीट्यूट में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डॉक्टर वेणु गोपाल झंवर, आयोजन सचिव डॉ. एमएन त्रिपाठी, डॉ. तनु सिंह ने बताया कि 24 से 27 नवंबर तक होने वाले आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही अमेरिका, इंग्लैंड, श्रीलंका, भूटान, कनाडा आदि देशों से 1500 से अधिक मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। डॉ. झंवर ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस कांफ्रेंस में 40 से अधिक वर्कशॉप भी होंगे। बताया कि 18 साल के बाद यह दूसरा अवसर है, जब वाराणसी में अधिवेशन कराया जा रहा है। इसके पहले 2004 में पहला अधिवेशन कराया गया था। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जिस तरह से कोरोना कॉल के बाद लोगों में मानसिक बीमारियां बढ़ी हैं। ऐसी समस्याओं के समाधान पर भी अधिवेशन में विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed