फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest Staged Floating Paper Boats Feeding Fish Villagers Tormented Waterlogging Erupt in Anger

UP: कागज की नाव चलाकर व मछलियों को दाना देकर किया प्रदर्शन, जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; रोष

Thu, 14 May 2026 08:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 14 May 2026 08:09 PM IST
सार

Ghazipur News: मनिहारी ब्लॉक के इंद्रपुर छिड़ी गांव में पानी निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात से पहले समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Protest Staged Floating Paper Boats Feeding Fish Villagers Tormented Waterlogging Erupt in Anger
इंद्रपुर के लोगों ने जताई ऐसी नाराजगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: इंद्रपुर में सड़क पर जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर जमा पानी को प्रतीकात्मक झील का नाम देते हुए इसे गाजीपुर का नया पर्यटन स्थल बताया। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने जलभराव में नाव तैराई और मछलियों को दाना डालकर अपनी पीड़ा जाहिर की।

विज्ञापन




ग्रामीण अफजल ने बताया कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर स्थायी रूप से पानी जमा रहता है। आरोप है कि जिस स्थान से पानी की निकासी होती थी, वहां स्थित सार्वजनिक पोखरे की भूमि को कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर पाट दिया, जिससे पानी का रास्ता अवरुद्ध हो गया। 
विज्ञापन


नतीजतन सड़क पर लगातार जलभराव बना हुआ है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर सड़े हुए पानी से दुर्गंध उठ रही है और मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन बिना स्थायी समाधान किए शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन प्रतिदिन जारी रहेगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र कुमार ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। राजस्व टीम से वास्तविक जल निकासी मार्ग का सीमांकन कराने की मांग की गई है, ताकि नाले का निर्माण कराया जा सके। 

वहीं, उप जिलाधिकारी, जखनिया अतुल कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए पत्रक के आधार पर जैसे ही प्रकरण उनके संज्ञान में आएगा, सीमांकन कराकर नाली निर्माण की कार्रवाई कराई जाएगी।

प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन, शुरू हुई नाले की खुदाई
इंद्रपुर छिड़ी गांव में जलभराव को लेकर ग्रामीणों के अनोखे प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार मौके पर पहुंचे और जल निकासी की व्यवस्था शुरू कराई।

उपजिलाधिकारी के साथ विकासखंड अधिकारी मनिहारी राकेश कुमार दीपक भी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन कराया गया और जल निकासी के लिए नाले की खुदाई शुरू करा दी गई। ग्रामीण अफजल ने बताया कि इससे वर्षों से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed