फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest of Student at BHU samajwadi party MP ADM City and women organizations met

BHU में छात्रा का धरना: सपा सांसद, ADM सिटी और महिला संगठनों ने की मुलाकात; वीरेंद्र सिंह बोले- होगा आंदोलन

Mon, 21 Apr 2025 06:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के पास छात्रा अर्चिता सिंह के धरने का आज पांचवां दिन है। कुछ दिन पहले उससे मिलने पहुंचे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद कई संगठन छात्रा से मिल चुके हैं।

विज्ञापन
protest of Student at BHU samajwadi party MP ADM City and women organizations met
सांसद वीरेंद्र सिंह और एडीएम सिटी ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU Collage Varanasi: काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित केंद्रीय कार्यालय के सामने बैठी छात्रा अर्चिता सिंह से मिलने एटीएम सिटी पहुंचे थे। एटीएम सिटी में अर्चिता सिंह से लगभग 10 मिनट तक वार्ता किया। उन्होंने वार्ता के बाद एक-एक बिंदुओं पर जानकारी ली और उसे नोट किया।

विज्ञापन




इसके बाद एटीएम सिटी ऊपर सेंट्रल ऑफिस पर उच्चाधिकारियों से वार्ता के लिए चले गए। फिलहाल, बातचीत के दौरान एडीएम सिटी ने बताया कि हम यहां पर आज पहुंचे हैं। यहां पर पिछले पांच दिनों से छात्र अर्चिता धरने पर बैठी है, उससे वार्ता किए हैं। बीएचयू के कार्यवाहक कुलपति से इस पर वार्ता करूंगा। उन्होंने कहा कि अभी इस पर कुछ कहना उचित नहीं है वार्ता करूंगा उसके बाद बता पाऊंगा।

विज्ञापन

सपा के सांसद ने भी की मुलाकात
बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में छात्रा के धरने का पांचवां दिन रहा। छात्रा से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले को जाना और न्याय के लिए आश्वस्त कराया। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने इस मामले में बीएचयू प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की। सपाजनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की। सांसद ने कहा कि अगर छात्रा को न्याय नहीं मिला तो प्रदर्शन किया जाएगा।

दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान ने भी की मुलाकात

protest of Student at BHU samajwadi party MP ADM City and women organizations met
छात्रा से बातचीत करतीं संतोषी शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सेंट्रल ऑफिस के सामने पिछले 5 दिनों से अर्चिता सिंह पीएचडी में एडमिशन की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठी हुई है। सोमवार को उनसे मिलने के लिए दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोषी शुक्ला भी पहुंचीं। संतोषी ने अर्चिता से वार्ता कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मीडिया से बातचीत करते हुए संतोषी ने कहा कि जिस तरह से एक अकेली छात्रा पीएचडी में एडमिशन की मांग को लेकर धरने पर बैठी है, वह काफी ही शर्मनाक है। अर्चिता ने बताया कि अर्चिता सिंह की सारी डॉक्यूमेंट सही है, उसके बावजूद उसका एडमिशन नहीं लिया जा रहा और किस राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा। 

उनका कहना है कि काशी के सांसद देश के प्रधानमंत्री जहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं। वहीं, बेटी को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मांग किया कि जल्द से जल्द अर्चिता सिंह का एडमिशन लिया जाए, ताकि वह शिक्षा से वंचित न रह पाए। उनके साथ सगुप्ता परवीन, स्वेता श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed