{"_id":"66fc914e0be846bb560c2d94","slug":"protest-in-kashi-vidyapeeth-varanasi-news-c-20-vns1056-746402-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विद्यापीठ में धरना, छात्र बोले- 70 प्रतिशत काउंसिलिंग होते ही घोषित हो चुनाव अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में धरना, छात्र बोले- 70 प्रतिशत काउंसिलिंग होते ही घोषित हो चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। पोस्टर और बैनर लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि चुनाव कराने का आश्वासन ही दिया गया। अब लिखित में आश्वासन चाहिए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने पांच सूत्रीय मांगे उठाईं। कहा कि लिंगदोह की सिफारिशें लागू कर इसी सत्र से छात्रसंघ चुनाव कराए जाए।
इन मांगों में सत्र 2024-25 छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर लिंगदोह के नियम जारी हो। विश्वविद्यालय प्रशासन लिखित तौर पर बताए कि सत्र 2024-25 में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। 70 प्रतिशत काउंसलिंग पूरा होते ही चुनाव अधिकारी घोषित किया जाए। सभी पत्रों को राज्यपाल, प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग को भेजा जाए। जवाब से अवगत कराएं। काउंसलिंग प्रक्रिया 15 दिन में पूरा करें। पिछले दो सत्र में चुनाव क्यों नहीं हुए, विश्वविद्यालय प्रशासन लिखित जवाब दे।