फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest in girls college

छेड़खानी पर गर्ल्स कॉलेज में हंगामा

Thu, 12 Mar 2015 02:17 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Protest in girls college

बड़ागांव। क्षेत्र के एक गर्ल्स कालेज में बुधवार को छेड़खानी को लेकर बवाल हो गया। लाल बत्ती लगी कार सवार तीन लोग एक छात्रा को कॉलेज छोड़ने आए थे। छात्रा को छोड़ने आया युवक उसे गर्लफ्रें ड बताकर छेड़खानी करने लगा। शिक्षकों ने ऐसा करने से मना किया तो वह उनसे भिड़ गया। उसने फोन कर वहां दो लग्जरी गाड़ियों से कुछ और लोगों को बुला लिया। वे खुद को एक एमएलसी का रिश्तेदार बताकर धमकी देने लगे।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लालबत्ती लगी कार समेत तीन गाड़ियां सीज कर लीं। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में इन दिनों परीक्षा चल रही है। बुधवार को दो बजे लाल बत्ती लगी लग्जरी कार से तीन लोग एक छात्रा को लेकर कॉलेज पहुंचे। छात्रा के साथ आया युवक कैंपस में ही उसके साथ छेड़खानी करने लगा। एक शिक्षक ने इसका विरोध किया तो युवक बिफर गया। उसका कहना था कि छात्रा उसकी गर्लफ्रेंड है।
विज्ञापन

उसने खुद को एक एमएलसी का भतीजा बताया। किसी तरह मामला शांत हुआ। शाम पांच बजे वह दो अन्य साथियों को लेकर छात्रा को लेने आया। कॉलेज के प्रबंधक सुशांत नारायण सिंह ने घटना को लेकर युवक से पूछताछ शुरू कर दी। युवक के फोन क रने पर कुछ ही देर में दो अन्य लग्जरी गाड़ियों से चार लोग और पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे प्रबंधक और शिक्षकों से झड़प करने लगे। कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। कॉलेज की सूचना पर बड़ागांव थाने के इंस्पेक्टर ईशा खान पहुंचे। उन्होंने मौके से मिली तीन गाड़ियों को सीज कर लालपुर निवासी आयुष, पांडेयपुर निवासी सचिन सिंह, शिवपुर निवासी शिवम और सारनाथ निवासी अरशाद को गिरफ्तार कर लिया।

उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपी भाग निकले। ईशा खान का कहना है कि लाल बत्ती लगी कार आयुष के पिता की है। उनको लाल बत्ती लगाने का अधिकार नहीं है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed