{"_id":"635d324e52a8f202d3753e8b","slug":"protest-continues-for-two-acres-of-land-of-sampurnanand-sanskrit-university-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय की दो एकड़ जमीन के लिए धरना जारी, पदाधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय की दो एकड़ जमीन के लिए धरना जारी, पदाधिकारियों को नोटिस
Sat, 29 Oct 2022 11:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:28 PM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय भूमि बचाओ संघर्ष समिति का धरना शनिवार को जारी रहा।
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय की दो एकड़ जमीन के लिए धरना जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दो एकड़ जमीन को बचाने के लिए शिक्षक, कर्मचारियों और छात्रों का धरना जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने धरना देने वालों को नोटिस जारी किया है। शनिवार देर शाम को धरना दे रहे शिक्षक व कर्मचारियों ने नोटिस का जवाब दे दिया है। वहीं एएसडीएम ने भी विश्वविद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
कुलसचिव की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में चल रहे धरना प्रदर्शन के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। यदि धरना प्रदर्शन करने के कारण नैक मूल्यांकन की तैयारी और 26 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी प्रभावित होगी तो इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
वहीं अध्यापक परिषद की ओर से भेजे गए जवाब में विश्वविद्यालय से कुलाधिपति की ओर से धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित करने संबंधी अभिलेख की मांग की गई है। एएसडीएम ज्ञानप्रकाश भी विश्वविद्यालय पहुंचे और उन्होंने कुलपति व धरनारत शिक्षक व कर्मचारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
धरना दे रहे शिक्षक व कर्मचारियों ने बताया कि छठ के कारण तीन दिनों तक अवकाश के कारण धरना स्थगित रहेगा।