{"_id":"5bb48f5e867a557ed20b2bf3","slug":"protest-by-hindu-organisations-in-azamgarh-after-godes-burn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः देवी-देवताओं की फोटो फाड़कर लगाई आग, वीडियो वायरल होने पर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः देवी-देवताओं की फोटो फाड़कर लगाई आग, वीडियो वायरल होने पर तनाव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : amar ujala
यूपी के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गोधना गांव में बुधवार को माहौल उस समय गरमा हो गया, जब देवी-देवताओं के अपमान का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद गांव में जुटे सैंकड़ों लोगों ने नारेबाजी की व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सूचना पाते ही एसओ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सभी आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
गोधना गांव का जसराज राम बाहर नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी रेखा, बच्चे और पिता रहते हैं। उसके घर के बरामदे में दीवारों पर देवी देवताओं की फोटो टंगी थी। 30 सितंबर की दोपहर 12 बजे रेखा कहीं बाहर गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के ही कुछ लोग उसके घर पहुंचे और फोटो फाड़ने लगे। जानकारी होने पर रेखा ने विरोध किया। इस पर उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा फाड़े गए फोटो में आग लगा दी।
Trending Videos
यह कृत्य बहकावे में किया गया प्रतीत हो रहा है
आरोपी
- फोटो : amar ujala
यही नहीं मनबढ़ों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और मंगलवार को इसे वायरल कर दिया। इसे लेकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। तनाव की जानकारी पर एसओ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
एसओ मनोज सिंह ने बताया कि सूर्यमणि उर्फ मुन्ना की तहरीर पर गोधना निवासी मोहित राम, सिरतू राम, कुलदीप, रुदल, विशाल उर्फ गोलू, परविंद उर्फ करिया, शनि, राजनाथ और नरेंद्र राम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इन पर धार्मिक भावना भड़काने, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी ग्रामीण का कहना है कि यह कृत्य बहकावे में किया गया प्रतीत हो रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।