फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MAU News: CAA, NRC Protest In Uttar Pradesh Mau

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ मऊ में बवाल, धारा 144 लागू

Tue, 17 Dec 2019 09:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Dec 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
MAU News: CAA, NRC Protest In Uttar Pradesh Mau
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

जामिया और एएमयू के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध पूर्वांचल के मऊ जिले में भी होने लगा है। जिले के मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर उपद्रवियों ने बाइकें जला दीं और पथराव भी किया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस उपद्रवियों को खदेड़ रही है।

विज्ञापन


डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लोग विरोध करने के लिए हाजीपुरा में एकत्रित हुए हैं। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ मोटरसाइकिलें जला दीं। हालांकि अभी स्थिति शांतिपूर्ण है और हाजीपुरा चौक इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि प्रदर्शन को हिंसक होने से बचाया जाए।
विज्ञापन



 

जानकारी के मुताबिक जिले के दक्षिणटोला थाने की दीवारें उपद्रवियों ने गिरा दीं। साथ ही थाने में रखी बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

इससे पहले जिले के सदर चौक से सोमवार की दोपहर युवाओं ने एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही दिल्ली और अलीगढ़ में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिर्जाहदीपुरा में आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम कर दिया।
 

MAU News: CAA, NRC Protest In Uttar Pradesh Mau

इस दौरान काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे। जाम के दौरान छात्रों ने पीएम और गृहमंत्री के विरोध में नारेबाजी की और सीएए और एनआरसी वापस लेने की मांग की।

उधर एएमयू में रविवार रात छात्रों और पुलिस की भिड़ंत के बाद सोमवार सुबह से ही जगह-जगह मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बाजार बंद रहे। रात को हुए बवाल में दो मुकदमे दर्ज किए गए जबकि 21 गिरफ्तारी हुई। देर शाम तक शहर भर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई।

डीएम ने शहर के माहौल व तनाव को देखते हुए जहां इंटरनेट व डिस केबल बंद करने का निर्णय ले लिया है। वहीं शहरी क्षेत्र में सभी स्कूल कॉलेज दो दिन के लिए बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed