फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prostitution was going on in pipe factory in varanasi nine including three girls arrested

Varanasi: पाइप बनाने की फैक्ट्री में चल रहा था देह व्यापार, ग्राम प्रधान का पुत्र सहित 9 गिरफ्तार,

Mon, 20 Feb 2023 06:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 06:39 PM IST
सार

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के बनकट गांव स्थित सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में पुलिस ने छापा मारा। फैक्ट्री में छह युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं, तीन अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। 

विज्ञापन
Prostitution was going on in pipe factory in varanasi nine including three girls arrested
लोहता थाने में गिरफ्तार युवक और युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के बनकट गांव स्थित सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। यह खुलासा पुलिस के छापे में हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और बनकट की ग्राम प्रधान के पुत्र सहित छह युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन


लोहता थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि बनकट स्थित एक पाइप फैक्ट्री में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जाता है। इस सूचना के आधार पर एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना के नेतृत्व में लोहता थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ पाइप फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में छह युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
विज्ञापन


वहीं, तीन अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। गिरफ्त में आए युवक और युवतियों को लोहता थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कर चालान किया जाएगा। इससे पहले जनवरी माह में भट्ठी गांव स्थित एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार और अनैतिक कृत्य की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की युवतियां

Prostitution was going on in pipe factory in varanasi nine including three girls arrested
थाना लोहता में आरोपियों से हो रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्त में आए युवकों की शिनाख्त बनकट की ग्राम प्रधान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, कोरौती के शुभम सिंह उर्फ राहुल, चंदौली के भैनताली भरथीपुर गल्लामजी के सोनू जायसवाल, कबीरपुर के प्रेम कुमार सोनकर व मुगलसराय के आनंद नगर कालीमहल के संदीप जायसवाल और बिहार के बक्सर निवासी संजय यादव के तौर पर हुई है। वहीं, गिरफ्तार की गई युवतियां चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिले की रहने वाली हैं।
 

सभी आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

लोहता थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से भाग निकले कारखाना संचालक अनुराग सिंह और उसके एजेंट गुल्लू और कलीम भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

24 घंटे के अंदर दूसरा मामला 

वाराणसी में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दूसरी बार देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। नेवादा क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार के अवैध धंधे की सूचना पर शनिवार देर शाम छापा मारा गया था। मौके से दो सगी बहनों सहित चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। हालांकि संचालक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। भेलूपुर थाने में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed