फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Progress on post-matric scholarships and fee reimbursements is poor; principals' salaries will be withheld if there is no improvement

Varanasi News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की प्रगति खराब, सुधार न होने पर रुकेगा प्रधानाचार्यों का वेतन

Tue, 22 Sep 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Progress on post-matric scholarships and fee reimbursements is poor; principals' salaries will be withheld if there is no improvement
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा हुई। डीएम ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए कहा कि अपेक्षित रैंकिंग हासिल करने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। डीआईओएस को प्रधानाचार्यों से समन्वय बनाकर इसे ठीक करानेे को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन भी विद्यालयों की प्रगति में सुधार न मिले, उनके प्रधानाचार्य का वेेतन रोक दें। समीक्षा के दौरान डीएम सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को प्रदर्शन सुधारने को कहा। आईजीआरएस के लिए उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी इसकी लगातार निगरानी करें। नई सड़कों का निर्माण-चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लक्ष्य में प्रगति लाने को कहा। जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), फ़ैमिली आईडी, पोषण अभियान, पर ड्राॅप मोर क्रॉप, ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की स्थिति, सीएमआईएस आदि में भी सुधार करने का निर्देश दिया। विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों में प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा के साथ-साथ भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति की आंकड़ेवार समीक्षा की। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed