{"_id":"67c291212af8e4f9e70d4f9f","slug":"professor-prof-mukul-raj-mehta-left-post-of-dean-just-30-minutes-after-his-appointment-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: देश के सबसे वरिष्ठ दर्शन शास्त्री प्रोफेसर ने नियुक्ति के 30 मिनट बाद ही छोड़ दिया डीन का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: देश के सबसे वरिष्ठ दर्शन शास्त्री प्रोफेसर ने नियुक्ति के 30 मिनट बाद ही छोड़ दिया डीन का पद
Sat, 01 Mar 2025 10:16 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:16 AM IST
सार
प्रोफेसर प्रो. मुकुल राज मेहता ने सबसे बड़े संकाय फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के नवनियुक्त डीन का पद छोड़ दिया है। प्रो. मेहता को वरिष्ठता के आधार पर डीन बनाया था। नियुक्ति का लेटर जारी होने के 30 मिनट बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू और देश के सबसे वरिष्ठ दर्शन शास्त्री प्रोफेसर प्रो. मुकुल राज मेहता ने सबसे बड़े संकाय फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के नवनियुक्त डीन का पद छोड़ दिया है। नियुक्ति का लेटर जारी होने के 30 मिनट बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा प्रभारी कुलपति को सौंप दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रो. मेहता को वरिष्ठता के आधार पर डीन बनाया था। उनसे पहले प्रो. माया शंकर पांडेय डीन थे। अब बीएचयू के प्रभारी कुलपति की ओर से प्रो. मेहता की जगह पर बीएचयू की परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुषमा घिल्डियाल को तत्काल प्रभाव से नया डीन नियुक्त किया गया। प्रो. मेहता ने देश-विदेश में 68 पीएचडी कराई है।
विज्ञापन
बीएचयू एक्ट का दिया हवाला
प्रो. मेहता से इस्तीफे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि अपने अनुभवों और मान-सम्मान को देखते हुए उन्होंने इस पद को छोड़ा है। कला संकाय के डीन पद को ग्रहण करना सिद्धांतों के साथ समझौता करना हुआ। इसलिए बीएचयू के एक्ट 1915 के दूसरे अध्याय की धारा १ (5) में दिया गया है कि यदि आप चाहें तो डीन का पद छोड़ सकते हैं। लिहाजा इसी शक्ति के साथ इस्तीफा कुलपति कार्यालय को भेज दिया।
विज्ञापन
