फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prof Tushar Kanti Behera appointed as IIVR Director

वाराणसी: आईआईवीआर के निदेशक बने प्रो. तुषार कांति बेहेरा

Wed, 02 Jun 2021 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Prof Tushar Kanti Behera appointed as IIVR Director
प्रो. तुषार कांति बेहेरा - फोटो : अमर उजाला।

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शहंशाहपुर के नए निदेशक प्रोफेसर तुषार कांति बेहेरा ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पूर्व निदेशक डॉ. जगदीश सिंह की जगह ली है। बेहेरा इससे पहले नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सब्जी विज्ञान संभाग में प्रधान वैज्ञानिक थे। इसके अलावा वह आईआईवीआर झारखंड हजारीबाग में नोडल अधिकारी भी रह चुके हैं। 20 प्रजाति की कद्दू वर्गीय विकसित कर चुके बेहेरा के 125 से अधिक अनुसंधान पत्र राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

विज्ञापन


प्रोफेसर बेहेरा ने बातचीत में बताया कि जैविक खेती आधारित शोध पर जोर रहेगा। साथ ही क्रॉप आधारित शोध पर संस्थान द्वारा विकसित प्रजातियाँ एवं उत्पादन तकनीकी को देश के किसानों तक पहुंचाया जाएगा। जिसे किसान ज्यादा इस्तेमाल करते है। खेती में आधुनिक तकनीक जैसे- जीनोमिक, क्रिस्परकैश, मालीकुलर मार्कर आदि का प्रयोग करते हुए गुणवतायुक्त एवं रोगों से प्रतिरोधी प्रजातियों को विकसित करना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


बदलते मौसम के परिवेश में सब्जी की पैदावार बढ़ाना, साल भर सब्जी की उपलब्धता, तुड़ाई उपरान्त उचित प्रबंधन, संरक्षित खेती, निर्यात हेतु सब्जियों का विकास, कार्बनिक खेती तथा अधिक तापमान एवं कम पानी में सब्जियों का उत्पादन एवं इन तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने को अपनी मुख्य प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed