फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Procession of Shankaracharya of Kanchi kaamkoti in Kashi for Chaturmas

Varanasi: काशी में निकली कांची के शंकराचार्य की शोभायात्रा, बाबा विश्वनाथ की पूजा कर लेंगे चातुर्मास का संकल्प

Wed, 05 Jul 2023 10:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती गुरुवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक कर काशी में चातुर्मास का संकल्प लेंगे। 88 दिनों तक चातुर्मास के दौरान कांची कामकोटि मठ और गंगा तट पर सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठान की श्रृंखला अनवरत चलेगी।

विज्ञापन
Procession of Shankaracharya of Kanchi kaamkoti in Kashi  for Chaturmas
कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेद मंत्रों का सस्वर पाठ, हर-हर महादेव का जयघोष, डमरू की निनाद और शंखध्वनि के घोष के साथ काशी में कांची के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती की शोभायात्रा आरंभ हुई। महमूरगंज से निकली शोभायात्रा में काशी के संत समाज ने शंकराचार्य का स्वागत किया। शोभायात्रा में काशी की कला के विविध रंग भी बिखरे।

विज्ञापन


बुधवार रात आठ बजे महमूरगंज स्थित रमन निवास से कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती की शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ बटुकों के शंखनाद से हुआ। यात्रा में नादस्वरम का वादन करते कलाकार चल रहे थे। इसके बाद श्रीगणेश की प्रतिमा, बैंड बाजे व डीजे के साथ शिव पार्वती की झांकी, फिर 21 लोगों का दल डमरू वादन करते हुए चल रहा था।

विज्ञापन

शहर में जगह-जगह शंकराचार्य का अभिनंदन

पीछे वाले रथ पर आदि शंकराचार्य का चित्र, इसके बाद शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती, स्वामी परमाचार्य और शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती का तैलचित्र श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया था।रथयात्रा चौराहे पर एमएलसी अशोक धवन ने शंकराचार्य का फूल-माला से स्वागत किया। सोनारपुरा चौराहा पर 51 दंडी स्वामी ने शंकराचार्य का अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; सावन के दूसरे दिन भी बाबा विश्वनाथ का दरबार बम-बम, इतने भक्तों ने किया जलाभिषेक

रास्ते भर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, फल आदि का इंतजाम किया गया था। यात्रा के दौरान बटुक श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक लगा रहे थे। रास्ते भर विभिन्न सामाजिक समितियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों व प्रबुद्धजनों ने पुष्प वर्षा कर शंकराचार्य का स्वागत किया। रास्ते भर 11 स्थानों पर शंकराचार्य की आरती उतारी गई। शोभायात्रा महमूरगंज से रथयात्रा, लक्सा, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा, हनुमान घाट होते हुए चेतसिंह किला पहुंची। किले में स्वागत के बाद शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन हुआ।

88 दिनों तक शंकराचार्य काशी में प्रवास करेंगे।

शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती गुरुवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करके काशी में चातुर्मास की अनुमति लेंगे। 88 दिनों तक शंकराचार्य काशी में प्रवास करेंगे। इन  88 दिनों की अवधि में हवन, यज्ञ, वैदिक सम्मेलन, शास्त्र सम्मेलन अद्वैत सभा सम्मेलन, अग्निहोत्र सभा सम्मेलन, ब्रह्मसूत्र भाष्य सभा सम्मेलन, शास्त्रीय संगीत सभा सम्मेलन (कर्नाटक एवं हिन्दुस्तानी), शास्त्रीय नृत्य सम्मेलन, लोकगीत सम्मेलन, संस्कृत नाट्य सम्मेलन, पुराणों का प्रवचन, ज्योतिष सम्मेलन, विद्वत् मिलन, योग शिविर तथा योग सम्मेलन, वेद विद्यार्थी सम्मेलन का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed