फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Process begins for the appointment of Vice Chancellor at Sampurnanand Sanskrit University

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू

Sat, 14 Mar 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Process begins for the appointment of Vice Chancellor at Sampurnanand Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल पूरा होने में अब 7 महीने का समय बचा है। इसे देखते हुए राजभवन ने कुलपति पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजभवन में पात्रता आधारित आवेदन मांगे हैं। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम बोबडे ने पत्र जारी कर विवि के कुलपति की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलपति की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के तीन वर्ष या 68 वर्ष पूर्ण करने तक जो पहले होगा, इसके तहत किया जाएगा। आयु सीमा 65 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इस पद के लिए राजभवन ने 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। संस्कृत विवि के मौजूदा कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अक्तूबर 2023 में पदभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल अक्तूबर 2026 में पूरा होगा। इनके पूर्व स्व. प्रो. हरेराम त्रिपाठी का तीन वर्षों का कार्यकाल 11 जून 2024 को समाप्त हुआ। इससे पहले 19 मई को उनकी नियुक्ति कविकुल गुरुकालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय (नागपुर-महाराष्ट्र) के कुलपति पद पर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed