फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Problems of students will be resolved within three days in Kashi Vidyapeeth

काशी विद्यापीठ में तीन दिन के अंदर दूर होगी छात्रों की समस्या

Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Problems of students will be resolved within three days in Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों की समस्या अब तीन दिन के अंदर दूर होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए ग्रीवांस सेल का गठन कर दिया है। छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे। वहीं छात्राओं की समस्या के लिए महिला सेल का गठन किया गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि ग्रीवांस सेल में चीफ प्राक्टर, चीफ वार्डन और डीन आफ स्टूडेंट को शामिल किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ग्रीवांस सेल के माध्यम से अथवा परिसर में अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। इसके अलावा ग्रीवांस सेल से हेल्पलाइन नंबर को भी जोड़ा जा रहा है। छात्र इसमें परीक्षा, प्रवेश, शुल्क, प्रमाणपत्र समेत विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले ग्रीवांस सेल को सक्रिय कर दिया जाएगा। वहीं छात्राओं से जुड़ी समस्याएं सीधे महिला सेल के पास जाएंगी। इसके बाद वहां से संबंधित व्यक्ति के पास शिकायत के निपटारे के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में अभिभावक और विश्वविद्यालय से जुड़े दूसरे लोगों की समस्या के लिए सेल का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय व वित्त अधिकारी राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा फिशरीज कोर्स
कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जल्द ही फिशरीज (मछली पालन) से संबंधित कोर्स का भी संचालन करने जा रही है। काशी विद्यापीठ के भैरव तालाब परिसर में यह पाठ्यक्रम आरंभ होंगे। इसके अलावा रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोसेस के तहत नैक में अव्वल रहने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नैक की बेहतरीन श्रेणी पाने के किये रिसर्च पेपर, प्रोजेक्ट, फीडबैक पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। इसके अलावा 15 जुलाई से परीक्षाओं के सभी इंतजाम मुकम्मल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed